- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
विभु मिश्रा
गाजियाबाद। राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एन्क्लेव सोसायटी में चोरों ने मंदिर को निशाना बनाकर सुरक्षा व्यवस्था को ठेंगा दिखा दिया है। बेखौफ चोरों ने सोसायटी के श्री शिव बालाजी धाम मंदिर के शिखर पर लगे पीतल के कलश और त्रिशूल पर हाथ साफ कर दिया। इस दुस्साहसिक वारदात से सोसायटी के निवासियों में रोष है, वहीं सुरक्षा के दावों की भी पूरी तरह पोल खुल गई है।
मंदिर की चोटी पर हाथ साफ
मंदिर के पुजारी राजीव मिश्रा ने बताया कि मंगलवार देर शाम तक मंदिर के कलश और त्रिशूल अपनी जगह सलामत थे, लेकिन बुधवार की सुबह वह गायब मिले। चोरों ने बड़ी चालाकी से ऊंचाई पर जाकर इस वारदात को अंजाम दिया। पुजारी ने तुरंत इसकी जानकारी आरडब्ल्यूए कार्यालय को दी, जिसके बाद निवासी गौरव बंसल ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पुजारी से पूरी जानकारी ली और मंदिर का निरीक्षण किया।
![]() |
| चोरी की सूचना पर जांच करने पहुंची पुलिस |
कमिश्नर तक पहुंची चोरी की गूंज
धार्मिक आस्था से जुड़ी इस चोरी को लेकर निवासियों में भारी गुस्सा है। पंडित राजीव मिश्रा ने पुलिस को लिखित शिकायत देने के साथ-साथ जिलाधिकारी और पुलिस कमिश्नर को भी शिकायती पत्र भेजा है। मांग की गई है कि इस चोरी का जल्द खुलासा कर आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा जाए। मंदिर जैसी पवित्र जगह पर हुई इस चोरी ने पुलिस प्रशासन और सुरक्षा तंत्र को भी बड़ी चुनौती दे दी है।
सुरक्षा के दावों की खुली पोल
इस घटना ने सोसायटी की बाउंड्रीवॉल और गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मियों की मुस्तैदी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरडब्ल्यूए सदस्य रश्मि चौधरी ने इसे सुरक्षा में बड़ी सेंध बताये हुए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने की बात कही है। अध्यक्ष बिजेंद्र गिरी ने भी सोसायटी की सुरक्षा कड़ी करने का वादा किया है। सवाल यह है कि अगर चोर मंदिर तक पहुंच सकते हैं, तो सोसायटी के फ्लैट कितने सुरक्षित हैं?
विशेष: रोचक और अपने से जुड़ी खबरों के लिए "मौन एक्सप्रेस" वॉट्सएप चैनल और फेसबुक पेज जरूर फॉलो करें।
Brass Kalash
Ghaziabad news
Gulmohar Enclave
Police complaint
RWA Ghaziabad
security breach
Society Theft
Temple Robbery
स्थान:
India
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें