 |
| शिकायत पर पहुंची पुलिस |
विभु मिश्रा गाजियाबाद: इंदिरापुरम की विधायक कॉलोनी में देर रात किराए के फ्लैट में नशा और शोर-शराबा कर रहे युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। पड़ोसियों के विरोध करने पर बदसलूकी और पुलिस के साथ धक्का-मुक्की की। इन युवकों को पुलिस ने हिरासत में लेकर हवालात भेज दिया है। पुलिस अब फ्लैट मालिक पर भी कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
शोर और अभद्र व्यवहार
जानकारी के मुताबिक विधायक कालोनी के प्लॉट संख्या 75 का फ्लैट नंबर F-5 अमरदेव और उनकी पत्नी निकिता का है। जिसे उन्होंने कुछ युवकों को किराए पर उठा रखा है। यहां रह रहे किराएदार युवक सोमवार देर रात तक तेज संगीत और शोर मचा रहे थे। स्थानीय निवासियों ने जब उन्हें शांति बनाए रखने का आग्रह किया, तो युवकों ने सुधरने के बजाय आक्रामक रुख अपना लिया। उन्होंने "जो करना है कर लो" जैसी धमकियां देते हुए पड़ोसियों के साथ हूटिंग और अभद्रता की।
पुलिस से भी उलझे
आरडब्ल्यूए अध्यक्ष अनुपम शुक्ला ने बताया कि सूचना मिलते के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो उन युवकों ने खाकी का खौफ भी नहीं माना। उन्होंने पुलिसकर्मियों को फ्लैट के अंदर घुसने से रोकने की कोशिश की और उनके साथ धक्का-मुक्की पर उतारू हो गए। जिसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग कर फ्लैट में प्रवेश किया। वहां का नजारा देखकर टीम दंग रह गई। फ्लैट में खुलकर नशा किया जा रहा था।
नशा और कड़ी कार्रवाई
फ्लैट के भीतर कई युवक नशीले पदार्थों का सेवन करते पाए गए। चौकी इंचार्ज के अनुसार, सभी आरोपियों का संबंधित धाराओं में चालान कर उन्हें हवालात भेज दिया गया है। पुलिस ने फ्लैट मालिक को तलब किया है और आरडब्ल्यूए की मांग पर फ्लैट को तत्काल खाली कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है
विशेष: रोचक और अपने से जुड़ी खबरों के लिए "मौन एक्सप्रेस" वॉट्सएप चैनल और फेसबुक पेज जरूर फॉलो करें।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें