- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
राजनगर एक्सटेंशन: क्लासिक रेजिडेंसी में बजा चुनाव का बिगुल, 'टीम लक्ष्य' पारदर्शिता के वादे के साथ मैदान में
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन स्थित क्लासिक रेजिडेंसी में एओए चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। आगामी 5 अप्रैल 2026 को होने वाले इस मतदान को लेकर पूरी सोसायटी में चुनावी माहौल गरमा गया है। चुनाव को निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए रमेश राघव, सुधीर काला और प्रेम सिंह मनराल समेत पांच चुनाव अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। सोसायटी के कुल 902 फ्लैटों में रहने वाले करीब साढ़े छह सौ मतदाता नई सरकार चुनने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
टीम लक्ष्य के दिग्गज मैदान में
चुनावी बिगुल बजते ही 'टीम लक्ष्य' ने अपनी ताकत झोंक दी है और सबसे पहले अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। टीम की ओर से देशमणि शर्मा (ब्लॉक-G), वरुण झारखरिया (ब्लॉक-B) और डॉ. पंकज कुमार (ब्लॉक-H) चुनावी मैदान में उतरे हैं। इनके साथ ही अतुल कुमार जैन (ब्लॉक-G) और पूर्व एओए में शामिल रहे हरिओम कुमार भाटी (ब्लॉक-F) भी मैदान में हैं।
![]() |
| टीम लक्ष्य से चुनावी मैदान में उतरे प्रत्याशी |
सभी ब्लॉकों से मजबूत प्रतिनिधित्व
सोसायटी के हर कोने तक अपनी पहुंच बनाने के लिए टीम ने हर ब्लॉक से अनुभवी लोगों को चुना है। इस कड़ी में आनंद प्रकाश गौतम (ब्लॉक-J), मोहित बाना (ब्लॉक-A) और जितिन आनंद (ब्लॉक-D) को प्रत्याशी बनाया गया है। टीम का मानना है कि ईमानदारी और समर्पण के साथ वे सोसायटी की समस्याओं का समाधान करेंगे और विकास की नई इबारत लिखेंगे।
पारदर्शी प्रशासन का वादा
चुनाव की सरगर्मियों के बीच आशुतोष पांडेय (ब्लॉक-I) और ऋषि राज चोपड़ा (ब्लॉक-E) भी टीम लक्ष्य के अहम सिपाही बनकर वोटरों को रिझाने में जुटे हैं। पारदर्शी प्रशासन के वादे के साथ टीम लक्ष्य वोटरों के बीच उतरी है। अब देखना यह होगा कि 5 अप्रैल को होने वाले इस मुकाबले में क्लासिक रेजिडेंसी के 780 वोटर किस पर अपना भरोसा जताते हैं।
विशेष: अपने से जुड़ी खबरों के लिए "मौन एक्सप्रेस" वॉट्सएप चैनल और फेसबुक पेज जरूर फॉलो करें। कमेंट बॉक्स में कमेंट कर अपने सुझाव अवश्य दें।
AOA Election
Candidate List
Classic Residency
Ghaziabad news
Rajnagar Extension
Society Election
Team Lakshya
Voting Day
स्थान:
India
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें