- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
राजनगर एक्सटेंशन में एलिवेटेड रोड गोलचक्कर बंद, जाम में फंसी जनता, वीवीआईपी मूवमेंट पर ही खुलने के आरोप
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
गाजियाबाद। शहर के तेजी से विकसित हो रहे राजनगर एक्सटेंशन में इन दिनों ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर लोगों का धैर्य जवाब देने लगा है। एलिवेटेड रोड के पास स्थित एक अहम गोलचक्कर को आम आवाजाही के लिए बंद रखा गया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह रास्ता केवल वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान खोला जाता है, जबकि रोजाना जाम झेलने वाली जनता को कोई राहत नहीं मिलती।
क्यों बढ़ी मुश्किल
पिछले कुछ दिनों से इलाके में बिजली के खंभों का काम चल रहा है। खुदाई और सीमित लेन के कारण सड़क पहले ही संकरी हो चुकी है। ऐसे में गोलचक्कर बंद होने से वाहनों का दबाव एक ही दिशा में पड़ रहा है और सुबह-शाम लंबा जाम लग रहा है। दफ्तर जाने वाले, स्कूल बसें और जरूरी सेवाएं सभी प्रभावित हो रही हैं।
![]() |
| लोगों की वीडियो बनाता ट्रैफिक पुलिसकर्मी |
रास्ता खोलने की मांग पर हंगामा
जाम से परेशान लोगों ने मौके पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों से गोलचक्कर खोलने की मांग की। इस दौरान लोगों की वहां तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मी से बहस भी हुई। लोगों ने कहा कि अस्थायी तौर पर ही सही, लेकिन राहत दी जानी चाहिए। इस दौरान ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने बैरिकेडिंग का विरोध कर रहे लोगों की वीडियो बनाकर उन्हें कार्रवाई की चेतावनी देने लगा, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।
‘ऊपर से आदेश’ का हवाला
ड्यूटी पर मौजूद ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने कहा कि गोलचक्कर को बैरिकेडिंग कर बंद करने के आदेश “ऊपर से” हैं। जब वहां से निर्देश आएंगे, तभी इसे खोला जाएगा। इस वीवीआईपी कल्चर को लेकर इस रस्ते से सफर करने वाले लोगों में गाजियाबाद पुलिस प्रशासन के प्रति काफी नाराजगी है।
विशेष: अपने से जुड़ी खबरों के लिए "मौन एक्सप्रेस" वॉट्सएप चैनल और फेसबुक पेज जरूर फॉलो करें। कमेंट बॉक्स में कमेंट कर अपने सुझाव अवश्य दें।
Elevated Road
Ghaziabad news
Power Work
Rajnagar Extension
Road Block
traffic jam
Traffic Police
VIP Movement
स्थान:
India
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें