फॉर्च्यून रेजिडेंसी में टीम एफएएफ की साफ जीत, बहुमत से फिर बनेगी नीरज विजयवर्गीय गुट की सरकार

विजेता प्रत्याशियों को घोषणा पत्र देतीं ऋचा चौधरी
विभु मिश्रा 
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन की फॉर्च्यून रेजिडेंसी में हुए AOA चुनाव में तस्वीर पूरी तरह साफ हो गई है। 22 फरवरी 2026 को हुए मतदान में कुल 600 मतपत्रों में से 512 वोट पड़े और मतगणना के बाद घोषित परिणामों में टीम एफएएफ ने निर्णायक जीत दर्ज की। शीर्ष स्थानों पर कब्जा जमाते हुए एफएएफ ने एक बार फिर सोसाइटी की कार्यकारिणी पर अपना नियंत्रण सुनिश्चित कर लिया।

26 प्रत्याशी, निर्णायक जनमत

चुनाव में कुल 26 उम्मीदवार मैदान में थे। 600 में से 512 मतपत्रों का इस्तेमाल हुआ, जो अच्छी भागीदारी को दर्शाता है। मतगणना शांतिपूर्ण ढंग से पूरी हुई। सबसे अधिक 244.96 मत नीरज विजयवर्गीय को मिले, जो इस चुनाव में शीर्ष पर रहे।
चुनाव अधिकारी से घोषणा पत्र प्राप्त करती विजेता टीम

ये रहे विजेता

घोषित परिणामों के अनुसार विजेता उम्मीदवार इस प्रकार हैं:
नीरज विजयवर्गीय – 244.96 (टीम एफएएफ)
मनोज कुमार – 213.85 (टीम एफएएफ)
अजीत कुमार उपाध्याय – 206.88 (टीम एफएएफ)
अरुण कुमार मिश्रा – 201.04 (फॉर्च्यून सेवक संघ)
सीमा सक्सेना – 197.83  (टीम एफएएफ)
विनय कुमार शर्मा – 195.56  (टीम एफएएफ)
संतोष कुमार – 195.37  (टीम एफएएफ)
नितिन शर्मा – 183.04  (टीम एफएएफ)
चंदर मोहन शर्मा – 178.70 (फॉर्च्यून सेवक संघ)
अरविंद कुमार – 178.33 (फॉर्च्यून सेवक संघ)
इन परिणामों से स्पष्ट है कि टीम एफएएफ ने बहुमत के साथ जीत हासिल की है।

बुखार और निष्पक्ष-पारदर्शी चुनाव

फॉर्च्यून रेजिडेंसी के इस चुनाव में नामित चुनाव अधिकारी ऋचा चौधरी की भूमिका काफी बेहतर रही। तेज बुखार से पीड़ित होने के बावजूद पूरे दिन वहां रहकर उन्होंने शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराया। उन्होंने कहा कि पूरी चुनाव प्रक्रिया बिल्कुल निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से प्रत्याशियों और उनके प्रतिनिधियों के सामने कराई गई। कुल पड़े 512 वोटों की गिनती शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। उन्होंने सभी विजेताओं को आधिकारिक रूप से पत्र देकर विजेता घोषित किया। नतीजों के बाद सोसाइटी परिसर में विजेता समर्थकों के बीच उत्साह का माहौल देखा गया और नई कार्यकारिणी से विकास कार्यों को आगे बढ़ाने की उम्मीद जताई गई।

विशेष: अपने से जुड़ी खबरों के लिए "मौन एक्सप्रेस" वॉट्सएप चैनल और फेसबुक पेज जरूर फॉलो करें। कमेंट बॉक्स में कमेंट कर अपने सुझाव अवश्य दें।

टिप्पणियाँ