- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
गाजियाबाद। टीला मोड़ थाना क्षेत्र की भारत सिटी सोसायटी में देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां तीन नाबालिग सगी बहनों ने नौवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। शुरुआती जांच में इस सामूहिक आत्महत्या के पीछे एक ऑनलाइन टास्क-बेस्ड गेम को कारण माना जा रहा है। घटना के बाद से परिवार और सोसायटी में मातम पसरा हुआ है।
रात दो बजे हड़कंप
एसीपी टीला मोड़ अतुल कुमार ने बताया कि पुलिस को रात करीब दो बजे सूचना मिली कि भारत सिटी सोसायटी के बी-टावर में तीन बच्चियों की नौवीं मंजिल से गिरने से मौत हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। टावर के नीचे सोसायटी परिसर में तीनों बच्चियां गिरी हुई थीं। उन्हें तुरंत लोनी स्थित सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।
![]() |
| एसीपी अतुल कुमार |
तीनों सगी बहनों की पहचान
पुलिस के मुताबिक मृत बच्चियों की पहचान फ्लैट संख्या 907, टावर-बी में रहने वाले चेतन कुमार की बेटियों के रूप में हुई है। इनमें निशिका (16 वर्ष), प्राची (14 वर्ष) और पाखी (12 वर्ष) शामिल हैं। तीनों बहनें नाबालिग थीं और एक ही परिवार से थीं। इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर है और परिजन बदहवास हालत में हैं।
ऑनलाइन गेम बना वजह
सोसायटी एओए के पदाधिकारी राहुल सिंह ने बताया कि उन्हें रात में गार्ड से घटना की जानकारी मिली थी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। अब तक की जानकारी में सामने आया है कि तीनों बहनें एक ऑनलाइन टास्क-बेस्ड कोरियन लवर गेम खेलती थीं। आशंका जताई जा रही है कि उसी गेम के टास्क के दबाव में उन्होंने यह घातक कदम उठाया।
![]() |
| इसी टावर की नौंवीं मंजिल से कूदी बच्चियाँ |
मिला सुसाइड नोट
एसीपी अतुल कुमार ने बताया कि फ्लैट की जांच के दौरान बच्चियों के कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस आत्महत्या के साथ-साथ हर अन्य एंगल को ध्यान में रखकर मामले की गहन जांच कर रही है।
विशेष: रोचक और अपने से जुड़ी खबरों के लिए "मौन एक्सप्रेस" वॉट्सएप चैनल और फेसबुक पेज जरूर फॉलो करें।
Apartment tragedy
Ghaziabad Suicide
India City
Minor sisters
Online gaming
police investigation
Suicide note
Tila Mod
स्थान:
India
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें