- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
गाजियाबाद। एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण और ट्रैफिक को देखते हुए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) एक खास जागरूकता कैम्पेन शुरू करने जा रहा है। इस अभियान के जरिए लोगों को निजी कार और बाइक की जगह नमो भारत ट्रेन जैसे सार्वजनिक परिवहन को अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
वेलेंटाइन वीक में चलेगा कैंपेन
NCRTC का यह जागरूकता कैम्पेन 7 फरवरी से 14 फरवरी तक चलेगा। वैलेंटाइन वीक के दौरान चलने वाले इस अभियान को “कार से ब्रेक-अप, नमो भारत से पैच-अप” नाम दिया गया है। इसका मकसद लोगों को यह संदेश देना है कि साफ हवा और बेहतर भविष्य से जुड़ना भी जरूरी है।
प्रदूषण कम करना लक्ष्य
इस कैम्पेन का मुख्य उद्देश्य एनसीआर में वायु प्रदूषण और ट्रैफिक की समस्या को कम करना है। NCRTC लोगों को बताएगा कि अगर रोजमर्रा की यात्रा में कार की जगह नमो भारत को चुना जाए तो सड़कों पर वाहनों की संख्या घटेगी, प्रदूषण कम होगा और लोगों को साफ हवा मिलेगी। साथ ही ईंधन की बचत और समय की भी बचत होगी।
RWA और युवाओं पर फोकस
इस अभियान में रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA), स्थानीय निवासी, युवा, छात्र और ऑफिस कर्मचारियों को जोड़ा जाएगा। NCRTC की टीमें सोसायटी, संस्थानों और दफ्तरों में जाकर सिर्फ 15 मिनट की छोटी बातचीत करेंगी। इसमें बिना किसी लंबे कार्यक्रम के, सीधे और आसान शब्दों में नमो भारत के फायदे बताए जाएंगे। NCRTC का कहना है कि अगर लोग छोटी-छोटी आदतें बदलें और सार्वजनिक परिवहन अपनाएं, तो एनसीआर को प्रदूषण से काफी हद तक राहत मिल सकती है।
विशेष: रोचक और अपने से जुड़ी खबरों के लिए "मौन एक्सप्रेस" वॉट्सएप चैनल और फेसबुक पेज जरूर फॉलो करें।
Air Pollution
Green Travel
Namo Bharat
NCR Transit
NCRTC Campaign
Public Transport
RRTS Train
Sustainable Mobility
स्थान:
India
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें