- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन स्थित गुलमोहर गार्डन सोसायटी में लंबे समय से प्रतीक्षित एओए चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। नामित चुनाव अधिकारी डॉ. राजेश तेवतिया ने आधिकारिक कार्यक्रम जारी करते हुए मतदान से लेकर मतगणना तक की पूरी समय-सारणी घोषित कर दी है। 22 मार्च को क्लब हाउस में मतदान होगा, जहां सबसे ज्यादा वोट पाने वाले 10 उम्मीदवारों को विजेता घोषित किया जाएगा।
चुनाव कार्यक्रम जारी
नामित चुनाव अधिकारी की ओर से जारी सूचना के अनुसार 5 मार्च को शाम 5 बजे अंतिम वोटर लिस्ट सोसायटी के नोटिस बोर्ड पर चस्पा की जानी है। इसके बाद 6 मार्च से 11 मार्च तक वोटर सूची पर आपत्तियां दर्ज कराने का मौका मिलेगा। प्राप्त आपत्तियों के निस्तारण के बाद 12 मार्च को शाम 6 बजे अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।
नामांकन और प्रत्याशी सूची
अंतिम वोटर लिस्ट जारी होने के बाद 12 मार्च से नामांकन पत्रों का वितरण शुरू होगा। उम्मीदवार 13 मार्च को शाम 4 बजे तक अपने नामांकन पत्र जमा कर सकेंगे, जबकि 14 मार्च को दोपहर 12 बजे तक नाम वापस लेने की अंतिम तिथि रखी गई है। इसी दिन शाम 5 बजे तक फाइनल कैंडिडेट्स की सूची जारी कर दी जाएगी।
![]() |
| चुनाव कार्यक्रम की कॉपी सौंपते सोनू प्रकाश |
22 मार्च को मतदान व मतगणना
सोसायटी में मतदान 22 मार्च को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक क्लब हाउस में कराया जाएगा। मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद शाम 5:30 बजे से मतगणना शुरू होगी और उसी दिन परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। चुनाव प्रक्रिया के तहत सबसे अधिक मत पाने वाले 10 उम्मीदवारों को विजेता माना जाएगा।
सख्त नियमों के साथ चुनाव
चुनाव अधिकारी डॉ. राजेश तेवतिया ने बताया कि चुनाव को पारदर्शी बनाने के लिए कई सख्त नियम भी लागू किए गए हैं। मतदान स्थल पर मतदाताओं और उम्मीदवारों को मोबाइल फोन लाने की अनुमति नहीं होगी। केवल फर्स्ट ओनर को ही वोट डालने का अधिकार मिलेगा, जबकि डिफॉल्टर, किरायेदार या प्रॉक्सी वोटिंग की अनुमति नहीं होगी। सभी मतदाताओं को आधार कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट जैसे सरकारी पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा।
व्यवधान पैदा करने पर कार्रवाई
डॉ. तेवतिया के मुताबिक पूरी चुनाव प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाएगी और किसी भी तरह का व्यवधान पैदा करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। चुनाव के दौरान पुलिस व्यवस्था भी तैनात रहेगी ताकि मतदान और मतगणना शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।
विशेष: अपने से जुड़ी खबरों के लिए "मौन एक्सप्रेस" वॉट्सएप चैनल और फेसबुक पेज जरूर फॉलो करें। कमेंट बॉक्स में कमेंट कर अपने सुझाव अवश्य दें।
AOA Election
Election Rules
Ghaziabad news
Ghaziabad Society
Gulmohar Garden
Rajnagar Extension
Society election
Voting Process
स्थान:
India
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें