 |
| क्लीन स्वीप के बाद टीम संकल्प के विजयी प्रत्याशी |
विभु मिश्रा
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन स्थित गुलमोहर गार्डन सोसायटी के एओए चुनाव में जो तस्वीर नतीजों के दिन सामने आई, उसे “मौन एक्सप्रेस” ने एक दिन पहले ही साफ कर दिया था। अखबार ने अपने आकलन में जिस एकतरफा माहौल और टीम संकल्प की बढ़त की बात कही थी, नतीजों ने उसे पूरी तरह सही साबित कर दिया।
 |
| मौन एक्सप्रेस में 21 मार्च को लगी खबर |
पहले ही पढ़ ली हवा
“गुलमोहर गार्डन में बदलती हवा” शीर्षक से प्रकाशित खबर में मौन एक्सप्रेस ने चुनावी रुख को बारीकी से समझते हुए साफ संकेत दिए थे कि सोसायटी में बदलाव की लहर चल रही है। रेजिडेंट्स का झुकाव टीम संकल्प की ओर तेजी से बढ़ रहा है और मुकाबला एकतरफा होता दिख रहा है। यह आकलन सिर्फ अंदाजा नहीं, बल्कि ग्राउंड स्तर की सटीक पकड़ का नतीजा था।
 |
| टीम संकल्प की जीत का रात भर मन जश्न |
रेजिडेंट्स का मूड साफ
खबर में यह भी रेखांकित किया गया था कि सोसायटी के भीतर बदलाव की मांग खुलकर सामने आ चुकी है। प्रचार के दौरान हर टावर में जिस तरह का समर्थन टीम संकल्प को मिल रहा था, उसने यह स्पष्ट कर दिया था कि वोटिंग से पहले ही परिणाम की दिशा तय हो चुकी है। रेजिडेंट्स का मूड एकतरफा होता दिखा और वही अंततः मतपेटियों में भी नजर आया।
 |
| जीत के बाद उत्साही समर्थक |
नतीजों ने लगाई मुहर
मतगणना के बाद आए परिणामों ने मौन एक्सप्रेस की खबर पर पूरी तरह मुहर लगा दी। जिस बढ़त और एकतरफा जीत की संभावना जताई गई थी, वही हकीकत बनकर सामने आई। इस चुनाव ने न सिर्फ टीम संकल्प की जीत दर्ज कराई, बल्कि यह भी साबित किया कि जमीनी रिपोर्टिंग और सही आकलन के दम पर खबरें सिर्फ सूचना नहीं, बल्कि परिणामों का आईना भी बन सकती हैं।
विशेष: अपने से जुड़ी खबरों के लिए "मौन एक्सप्रेस" वॉट्सएप चैनल और फेसबुक पेज जरूर फॉलो करें। कमेंट बॉक्स में कमेंट कर अपने सुझाव अवश्य दें।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें