- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
![]() |
| उत्साह के साथ प्रचार करती टीम उन्नति |
विभु मिश्रा
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन स्थित गुलमोहर गार्डन सोसायटी में 22 मार्च को होने वाले एओए चुनाव को लेकर सरगर्मियां और तेज हो गई हैं। पहले दिन लोटस टावर से शुरुआत करने के बाद अब दूसरे दिन ‘टीम उन्नति’ ने अपने प्रचार अभियान को आगे बढ़ाते हुए टावर 16, 17 और 18 में डोर-टू-डोर कैंपेनिंग की। चुनाव नजदीक आते ही सोसायटी में चुनावी माहौल पूरी तरह गर्म हो चुका है।
टावरों में तेज प्रचार
दूसरे दिन टीम उन्नति के उम्मीदवारों ने टावर 16, 17 और 18 में पहुंचकर मेंबर वोटरों से सीधा संवाद किया। घर-घर जाकर टीम ने अपने विजन और योजनाओं को साझा किया। निवासियों से बातचीत के दौरान सोसायटी के मुद्दों को समझने और उन्हें प्राथमिकता देने का भरोसा भी दिया गया।
![]() |
| प्रचार में पूरी ताकत झोंकती टीम उन्नति |
मुद्दों पर फोकस
प्रचार के दौरान टीम उन्नति ने सोसायटी में बेहतर प्रबंधन, साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और पारदर्शिता को अपने मुख्य एजेंडे के रूप में रखा। टीम का कहना है कि वर्तमान व्यवस्थाओं में सुधार की जरूरत है और वे एक व्यवस्थित व जवाबदेह मैनेजमेंट देने के लिए चुनाव मैदान में उतरे हैं।
वोटरों का मिल रहा समर्थन
टीम हेड अभिषेक पांडेय ने दावा किया कि प्रचार के दौरान मेंबर वोटर्स का भरपूर समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जिस तरह का रिस्पॉन्स टीम को मिल रहा है, उससे साफ है कि इस बार बदलाव की इच्छा मजबूत है और चुनाव में टीम उन्नति ही जीत दर्ज करेगी।
चुनाव पर टिकी नजरें
गुलमोहर गार्डन में कुल 21 प्रत्याशी मैदान में हैं और सभी टीमें अपने-अपने स्तर पर प्रचार में जुटी हैं। जैसे-जैसे मतदान की तारीख करीब आ रही है, सोसायटी में चुनावी हलचल और तेज होती जा रही है। अब सभी की निगाहें 22 मार्च को होने वाले मतदान और उसी दिन आने वाले नतीजों पर टिकी हैं।
विशेष: अपने से जुड़ी खबरों के लिए "मौन एक्सप्रेस" वॉट्सएप चैनल और फेसबुक पेज जरूर फॉलो करें। कमेंट बॉक्स में कमेंट कर अपने सुझाव अवश्य दें।
AOA Election
Ghaziabad Society
Gulmohar Election
Rajnagar Extension
Resident Campaign
RWA Election
Society Politics
Society Voting
स्थान:
India
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें