सेवी विला डे चुनाव में ‘SVD परिवार’ का क्लीन स्वीप, 10 में 9 सीटें जीतीं

सेवी विला डे की विजेता टीम
विभु मिश्रा 
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन स्थित सेवी विला डे सोसायटी में हुए एओए चुनाव में टीम SVD परिवार ने एकतरफा जीत दर्ज करते हुए 10 में से 9 सीटों पर कब्जा जमा लिया। वहीं SVD ओनर्स टीम से सिर्फ हेमंत कुमार ही जीत दर्ज कर सके।

कितना रहा मतदान

कुल 590 मतदाताओं वाली सोसायटी में 381 वोट डाले गए। मतदान सुबह से शांतिपूर्ण माहौल में चला और शाम को मतगणना के बाद चुनाव अधिकारी मयंक कुमार ने परिणाम घोषित किए।

पहले स्थान पर गौरव गुप्ता 

चुनाव में सबसे अधिक वोट वैल्यू 30.69 के साथ गौरव गुप्ता ने हासिल की और पहले स्थान पर रहे। दूसरे स्थान पर सत्यवीर कुमार (30.22) और तीसरे स्थान पर नीरज गर्गिया सिंह (29.89) रहे। टॉप तीन के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली।

विजेताओं की पूरी सूची

चुनाव में विजयी 10 प्रत्याशियों के नाम और वोट वैल्यू इस प्रकार हैं-
गौरव गुप्ता – 30.69
सत्यवीर कुमार – 30.22
नीरज गर्गिया सिंह – 29.89
विकास सिंह – 29.88
मनीष कुमार गुप्ता – 29.77
मनीष श्रीवास्तव सिंह – 29.52
मनीष कुमार त्रिपाठी – 28.55
अमित कुमार – 28.03
दीप्ति बिल्लो – 26.87
हेमंत कुमार – 20.52

बदलाव के संकेत

टीम SVD परिवार की इस बड़ी जीत को सोसायटी में बदलाव के जनादेश के तौर पर देखा जा रहा है। नौ सीटें जीतकर टीम स्पष्ट सत्ता में आ गई है। 

विशेष: अपने से जुड़ी खबरों के लिए "मौन एक्सप्रेस" वॉट्सएप चैनल और फेसबुक पेज जरूर फॉलो करें। कमेंट बॉक्स में कमेंट कर अपने सुझाव अवश्य दें।

टिप्पणियाँ