- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन स्थित ऑफिसर सिटी-2 सोसायटी में एओए चुनाव को लेकर आज बड़ा अपडेट सामने आया। कालातीत अध्यक्ष गौरव सोनी द्वारा 365 मतदाताओं की सूची सौंपे जाने के बाद चुनाव अधिकारी डॉ. राजेश तेवतिया ने उसमें संशोधन करते हुए 399 वोटर्स की फाइनल लिस्ट सोसायटी परिसर में चस्पा करा दी है।
वोटर लिस्ट में बदलाव
बताया गया कि गौरव सोनी द्वारा दी गई 365 वोटर्स की सूची में खामियां पाए जाने के बाद चुनाव अधिकारी ने जांच कर 24 नए मतदाताओं के नाम जोड़े। इसके बाद कुल 399 वोटर्स की अंतिम सूची तैयार की गई। चुनाव अधिकारी कार्यालय के प्रतिनिधि सोनू प्रकाश ने मौके पर पहुंचकर यह सूची नोटिस बोर्ड पर चस्पा कराई, जिससे चुनाव प्रक्रिया अब औपचारिक रूप से आगे बढ़ गई है।
नामांकन से मतदान तक
चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 10 अप्रैल को ही नामांकन पत्रों का वितरण शुरू कर दिया गया है। उम्मीदवार 11 अप्रैल शाम 5 बजे तक अपने नामांकन दाखिल कर सकेंगे, जबकि 12 अप्रैल दोपहर 12 बजे तक नाम वापसी की समय सीमा तय की गई है। उसी दिन शाम 5 बजे फाइनल उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी जाएगी। मतदान 19 अप्रैल को सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक सोसायटी क्लब हाउस में कराया जाएगा और 3:15 बजे से मतगणना शुरू होते ही परिणाम भी उसी दिन घोषित कर दिए जाएंगे।
नियम और पुराना विवाद
चुनाव में सभी मतदाताओं के लिए फोटो पहचान पत्र लाना अनिवार्य किया गया है और पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। सुरक्षा के लिए पुलिस बल भी तैनात रहेगा। इस पूरे घटनाक्रम के बीच यह भी सामने आया कि कालातीत अध्यक्ष गौरव सोनी पहले लगातार चुनाव प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाते रहे और जरूरी दस्तावेज समय पर उपलब्ध नहीं कराए। बाद में सूची सौंपने के बावजूद उसमें खामियां सामने आईं, जिन्हें चुनाव अधिकारी को सुधारना पड़ा। इससे पहले चुनावी खर्च को लेकर भी विवाद खड़ा किया गया था।
विशेष: अपने से जुड़ी खबरों के लिए "मौन एक्सप्रेस" वॉट्सएप चैनल और फेसबुक पेज जरूर फॉलो करें। कमेंट बॉक्स में कमेंट कर अपने सुझाव दें।
AOA Election
election update
Ghaziabad news
nomination process
Officer City-2
Rajnagar extension
Society Voting
Voter List
स्थान:
India
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें