- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
विभु मिश्रा
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन स्थित ऑफिसर सिटी-2 सोसायटी में एओए चुनाव का माहौल पूरी तरह गरमा गया है। इस बार मैदान में दो मजबूत पैनल हैं और दोनों ने अपने प्रत्याशियों की पूरी टीम उतार दी है। सोसायटी में पोस्टर बैनर लग चुके हैं और घर घर जनसंपर्क तेज हो गया है।
टीम अटल के चेहरे
पूर्व एओए की 'टीम अटल' एक बार फिर मैदान में है। इस पैनल से पूर्व अध्यक्ष गौरव सोनी, विनोद कुमार, सुशील कुमार त्यागी, सत्यदेव सिंह, श्वेता कापरवान, विशाल सिरोही, मुकेश कुमार जैन, अनिल वर्मा, चारु त्यागी और अनिल कुमार उम्मीदवार हैं। टीम ‘संगठित सोसायटी, बेहतर सुविधाएं’ के नारे के साथ निवासियों से समर्थन मांग रही है।
टीम सत्यम की दावेदारी
उधर टीम अटल को सीधी टक्कर देने के लिए 'टीम सत्यम' पूरे दमखम के साथ मैदान में है। इस पैनल की ओर से डॉ. जेपी सिंघल, कमला देवी, कनिका चौधरी, शीला तिवारी, डॉ. नेहा गोस्वामी, राजेंद्र कुमार वेद, हरीश गौर, राहुल वर्मा, सचिन कुमार और डॉ. दवि लाल प्रत्याशी बनाए गए हैं। टीम ने ‘साफ नियत, साफ नीति’ को अपना मुख्य आधार बताया है।
मतदान की पूरी तैयारी
चुनाव अधिकारी डॉ. राजेश तेवतिया ने बताया कि आगामी 19 अप्रैल को सोसायटी क्लब हाउस में 399 वोटर्स वोट डालेंगे। मतदान सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक होगा। मतदान के दौरान सभी वोटर्स के लिए फोटो पहचान पत्र लाना अनिवार्य होगा। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाएगी और सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात रहेगा। 3:15 बजे से मतगणना शुरू होते ही परिणाम उसी दिन घोषित कर दिए जाएंगे।
विशेष: अपने से जुड़ी खबरों के लिए "मौन एक्सप्रेस" वॉट्सएप चैनल और फेसबुक पेज जरूर फॉलो करें। कमेंट बॉक्स में कमेंट कर अपने सुझाव अवश्य दें।
AOA Election
Ghaziabad Society
Officer City-II
Polling Day
Rajnagar extension
Team Atal
Team Satyam
Voter Count
स्थान:
India
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें