- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन की ऑफिसर सिटी-2 सोसायटी में एओए चुनाव से पहले ही बखेड़ा खड़ा हो गया है। सोसायटी निवासी संदीप चौधरी ने अध्यक्ष गौरव सोनी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि सदस्यता शुल्क लेने के बावजूद प्लॉट ऑनर उनकी पत्नी का नाम वोटर लिस्ट में शामिल नहीं किया गया। जबकि अपने खास लोगों के नाम लिस्ट में जोड़ दिए। उन्होंने डिप्टी रजिस्ट्रार को पत्र लिखकर चुनाव प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग की है।
15 दिसंबर को किया आवेदन
शिकायतकर्ता संदीप चौधरी (प्लॉट नंबर-12, ग्राउंड फ्लोर) के मुताबिक, उन्होंने 15 दिसंबर 2025 को ईमेल के जरिए अपनी पत्नी के लिए एओए में सदस्यता के लिए आवेदन किया था। क्योंकि प्लॉट ऑनर वही हैं। इसके बाद 21 दिसंबर 2025 को यूपीआई के माध्यम से सदस्यता शुल्क भी जमा किया गया और प्रॉपर्टी ओनरशिप के तौर पर सेल डीड की कॉपी भी दी गई। बावजूद इसके 10 अप्रैल 2026 को जारी अंतिम वोटर लिस्ट में उनकी पत्नी का नाम शामिल नहीं किया गया। जबकि चुनाव के मद्देनजर अध्यक्ष द्वारा खुद विला ऑनर्स से जल्द से जल्द मेंटेनेंस वो अन्य शुल्क जमा करने का मैसेज वॉट्सएप पर डाला गया था।
अधिकारों का हुआ हनन
संदीप चौधरी ने अपने शिकायती पत्र में साफ कहा है कि अध्यक्ष गौरव सोनी के इस रवैये से उनके वैधानिक अधिकारों का हनन हुआ है। उनका आरोप है कि एओए ने जानबूझकर चयनात्मक तरीके से प्लॉट और विला वाले अपने कुछ खास लोगों के ही नाम जोड़े और बाकी को बाहर रखा। इसे उन्होंने “बायस और मैनिपुलेशन” बताते हुए निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं।
बार-बार किया संपर्क
शिकायतकर्ता के अनुसार, उन्होंने इस मुद्दे पर कई बार व्हाट्सऐप ग्रुप में मैसेज किया और व्यक्तिगत रूप से भी अध्यक्ष से मिले, लेकिन न तो कोई संतोषजनक जवाब मिला और न ही नाम जोड़ने की कार्रवाई की गई। यहां तक कि फीस की रसीद तक नहीं दी गई, जिससे पूरी प्रक्रिया पर संदेह और गहरा गया है।
चुनाव पर स्टे की मांग
डिप्टी रजिस्ट्रार को भेजे गए पत्र में संदीप चौधरी ने मांग की है कि मौजूदा वोटर लिस्ट को निरस्त किया जाए और 19 अप्रैल को होने जा रहे एओए चुनाव पर तत्काल प्रभाव से स्टे लगाया जाए। साथ ही उन्होंने निष्पक्ष तरीके से नई वोटर लिस्ट तैयार कराने और पूरे मामले की जांच कराने की मांग उठाई है। उधर, इस संबंध में जब अध्यक्ष गौरव सोनी से उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया तो उनसे बात नहीं हो सकी।
विशेष: अपने से जुड़ी खबरों के लिए "मौन एक्सप्रेस" वॉट्सएप चैनल और फेसबुक पेज जरूर फॉलो करें। कमेंट बॉक्स में कमेंट कर अपने सुझाव अवश्य दें।
AOA Election
Election Dispute
Ghaziabad Society
membership fee
Officer City
registrar complaint
voter exclusion
Voter List
स्थान:
India
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें