- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
गाजियाबाद। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की रणनीति के तहत भाजपा ने गाजियाबाद महानगर के सभी 20 मंडलों में कार्यकर्ता प्रशिक्षण अभियान पूरा कर लिया है। पार्टी अब उन कार्यकर्ताओं पर फोकस कर रही है जो इस अभियान से बाहर रह गए।
ट्रेनिंग से संगठन धारदार
![]() |
| मयंक गोयल |
महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय कार्यकर्ता प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के तहत आयोजित इन वर्गों में पार्टी की विचारधारा, कार्यशैली और योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने इसमें भाग लेकर संगठनात्मक समझ को मजबूत किया।
गैरहाजिरों की बनेगी लिस्ट
महानगर अध्यक्ष ने बताया कि कुछ मंडलों में कई अपेक्षित कार्यकर्ता विभिन्न कारणों से प्रशिक्षण में शामिल नहीं हो सके। इसे लेकर अब सख्ती दिखाई जा रही है। मंडल अध्यक्षों और आईटी सेल से ऐसे सभी कार्यकर्ताओं की सूची मांगी गई है, ताकि कोई भी कार्यकर्ता प्रशिक्षण से वंचित न रहे।
अब विधानसभा स्तर पर क्लास
![]() |
| सरदार एसपी सिंह |
अभियान संयोजक सरदार एसपी सिंह ने साफ किया कि जो कार्यकर्ता छूट गए हैं, उनके लिए जल्द ही विधानसभा स्तर पर दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किए जाएंगे। इसमें सातों सत्रों में उपस्थिति के साथ रात्रि विश्राम भी अनिवार्य रहेगा, जिससे प्रशिक्षण को पूरी गंभीरता से लागू किया जा सके।
संगठन की सख्ती और संदेश
पूरे अभियान को लेकर पार्टी ने स्पष्ट संकेत दिया है कि संगठनात्मक अनुशासन और प्रशिक्षण में कोई ढिलाई नहीं चलेगी। सूची मिलने के बाद स्थान और वक्ताओं का चयन किया जाएगा, ताकि छूटे हुए कार्यकर्ताओं को भी उसी स्तर का प्रशिक्षण दिया जा सके।
विशेष: अपने से जुड़ी खबरों के लिए "मौन एक्सप्रेस" वॉट्सएप चैनल और फेसबुक पेज जरूर फॉलो करें। कमेंट बॉक्स में कमेंट कर अपने सुझाव अवश्य दें।
BJP cadre
BJP campaign
BJP training
Ghaziabad BJP
Ghaziabad politics
party training
political training
worker training
स्थान:
India
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें