- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन स्थित ऑफिसर सिटी-2 सोसायटी में एओए चुनाव को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं। टीम सत्यम “इस बार टीम सत्यम की बारी” के नारे के साथ मैदान में उतरकर सोसायटी के कायाकल्प का वादा कर रही है और इसी एजेंडे पर अपना प्रचार अभियान चला रही है।
कायाकल्प का एजेंडा
टीम सत्यम ने साफ किया है कि चुनाव जीतने पर मेंटेनेंस, सुरक्षा व्यवस्था और बेसिक सुविधाओं में सुधार उनकी प्राथमिकता होगी। टीम का फोकस सोसायटी की मौजूदा समस्याओं को खत्म कर बेहतर प्रबंधन स्थापित करने पर है, जिसे लेकर वे निवासियों के बीच अपनी योजना रख रहे हैं।
![]() |
| अलग-अलग ब्लॉक में प्रचार करती टीम सत्यम |
ब्लॉक्स में संपर्क अभियान
प्रचार के तहत टीम सत्यम ने H, B और C ब्लॉक में डोर-टू-डोर कैंपेन चलाया। इस दौरान टीम के सदस्य घर-घर जाकर लोगों से मिले और अपनी प्राथमिकताएं बताईं। निवासियों से सीधे संवाद के जरिए टीम ने अपने एजेंडे को समझाने की कोशिश की।
बदलाव की दिख रही चाह
चुनावी माहौल के बीच टीम सत्यम को सोसायटी में अच्छा जनसमर्थन मिलने का दावा किया जा रहा है। प्रचार के दौरान कई रेजिडेंट्स ने बदलाव की जरूरत जताई और मौजूदा व्यवस्था से असंतोष भी सामने आया। ऐसे में टीम सत्यम इसे अपने पक्ष में बनते माहौल के तौर पर देख रही है।
विशेष: अपने से जुड़ी खबरों के लिए "मौन एक्सप्रेस" वॉट्सएप चैनल और फेसबुक पेज जरूर फॉलो करें। कमेंट बॉक्स में कमेंट कर अपने सुझाव अवश्य दें।
AOA Election
Election Campaign
Ghaziabad Society
Officer City
Rajnagar extension
society management
Team Satyam
voter outreach
स्थान:
India
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें