- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
गाजियाबाद। इंदिरापुरम स्थित गौर ग्रीन एवेन्यू अपार्टमेंट के एक टावर में बुधवार सुबह लगी भीषण आग पर करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद काबू पा लिया गया। आग की शुरुआत टावर की 10वीं मंजिल पर बने एक फ्लैट से हुई थी, जिसने धीरे-धीरे फैलते हुए कुल 8 फ्लैटों को अपनी चपेट में ले लिया। ऊंची इमारत में लगी इस आग ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी, लेकिन राहत की बात यह रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।
सूचना मिलते ही हरकत में आया सिस्टम
चीफ फायर ऑफिसर राहुल पाल ने बताया कि विभाग को आग लगने की सूचना सुबह करीब 8 बजकर 50 मिनट पर मिली। सूचना मिलते ही वैशाली फायर स्टेशन से तत्काल 4 फायर टेंडर रवाना किए गए। शुरुआती टीम जब मौके पर पहुंची, तब तक आग तेजी से फैल चुकी थी और कई फ्लैटों को अपनी चपेट में ले चुकी थी।
17 फायर टेंडरों ने संभाला मोर्चा
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए गाजियाबाद कोतवाली, साहिबाबाद और नोएडा से भी अतिरिक्त फायर टेंडर मंगाए गए। कुल 17 फायर टेंडरों की मदद से आग बुझाने का अभियान चलाया गया। हाईराइज बिल्डिंग होने की वजह से दमकल विभाग को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा, लेकिन लगातार प्रयासों से करीब चार घंटे बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।
60 लोगों को निकाला सुरक्षित
आग की चपेट में आए फ्लैटों और आसपास के हिस्सों से करीब 60 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल था, लेकिन राहत और बचाव कार्य तेज़ी से किया गया। एक बुजुर्ग व्यक्ति और एक महिला को एहतियातन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
डीएम ने संभाली कमान
जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मादंड़ ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही फायर सेफ्टी विभाग के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग और एनडीआरएफ को भी अलर्ट कर दिया गया था। अस्पतालों में बर्न वार्ड तैयार कर दिए गए थे ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।
जांच और नुकसान का आकलन शुरू
डीएम ने कहा कि आग के कारणों की जांच और नुकसान के आंकलन के लिए एनडीआरएफ और फायर विभाग की टीमों को लगाया गया है। फिलहाल आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं है, लेकिन तकनीकी जांच के बाद ही स्थिति साफ होगी।
![]() |
| आग से बेहोश बुजुर्ग को बचाते फायरकर्मी |
विशेष: अपने से जुड़ी खबरों के लिए "मौन एक्सप्रेस" वॉट्सएप चैनल और फेसबुक पेज जरूर फॉलो करें। कमेंट बॉक्स में कमेंट कर अपने सुझाव अवश्य दें।
apartment fire
DM Ravindra Kumar
Fire Rescue
Gaur Green
Ghaziabad fire
Highrise Incident
Indirapuram News
Rahul Pal
स्थान:
India
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें