50वें श्री श्याम संकीर्तन में झूमेगा राजनगर एक्सटेंशन, तैयारियां जोरों पर

विभु मिश्रा 
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन में शनिवार को भक्ति का समागम होगा। सेवी विला डे मंदिर प्रांगण में श्री श्याम मासिक संकीर्तन का 50वां आयोजन 'स्वर्ण जयंती महोत्सव' के रूप में किया जा रहा है। श्याम सेवा परिवार ट्रस्ट की मेजबानी में देश के नामी भजन गायक श्याम बाबा का गुणगान करेंगे।

महोत्सव की भव्य तैयारी

ट्रस्ट के अध्यक्ष राहुल गर्ग ने बताया कि संकीर्तन शाम छह बजे शुरू होगा। मंदिर प्रांगण में दरबार की विशेष साज-सज्जा की जा रही है। श्रद्धालुओं के लिए बैठने, प्रकाश और प्रसाद की पूरी व्यवस्था है। भीड़ प्रबंधन के लिए स्वयंसेवकों की टीमें तैनात रहेंगी। आयोजन की थीम 'श्याम बाबा आप और हम' रखी गई है।

नामचीन गायक करेंगे भजन प्रस्तुति

राहुल गर्ग के अनुसार कार्यक्रम में उत्तराखण्ड से चंद्रमोहन नेगी, गाजियाबाद से सरदार बिंदर सिंह और दिल्ली से सोनिया शर्मा भजन प्रस्तुत करेंगे। संगीत संयोजन श्रीजी म्यूज़िकल ग्रुप करेगा। दरबार का छवि शृंगार हर्षित वार्ष्णेय और डेकोरेशन का कार्य जीतू गोयल देख रहे हैं। सेवा व्यवस्था की जिम्मेदारी अभिषेक गुप्ता को दी गई है।

पूरी कमेटी ने संभाली जिम्मेदारी

राहुल गर्ग ने बताया कि उपाध्यक्ष मनोज सिसोदिया, कोषाध्यक्ष मनीष गर्ग और सचिव सतीश चौहान व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं। सह सचिव अर्पित मुद्गल, विकास भारद्वाज व सौरभ बंसल के साथ सदस्य अमित कुमार, नीरज शर्मा, डॉ अमर शर्मा, मोहित अग्रवाल और मोनिका कोहली भी सहयोग कर रहे हैं। सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

विशेष: अपने से जुड़ी खबरों के लिए "मौन एक्सप्रेस" वॉट्सएप चैनल और फेसबुक पेज जरूर फॉलो करें। कमेंट बॉक्स में कमेंट कर अपने सुझाव अवश्य दें।



टिप्पणियाँ