क्लासिक रेजिडेंसी में ‘टीम लक्ष्य’ को मिल रहा जोरदार जनसमर्थन, प्रचार में दिख रहा दम

टीम लक्ष्य का जोरदार स्वागत करते रेजिडेंट्स
विभु मिश्रा 
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन की क्लासिक रेजिडेंसी में एओए चुनाव जैसे-जैसे करीब आ रहा है, ‘टीम लक्ष्य’ का प्रचार अभियान और आक्रामक होता जा रहा है। इसी कड़ी में टीम ने टावर B और टावर F में जोरदार जनसंपर्क कर अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। प्रचार के दौरान न सिर्फ बड़ी संख्या में लोग जुड़े, बल्कि कई जगहों पर प्रत्याशियों का गर्मजोशी से स्वागत भी किया गया।
वोटर से अपनी बात रखते प्रत्याशी

टावरों में दमदार प्रचार

टावर B और F में टीम लक्ष्य के उम्मीदवार पूरे जोश के साथ उतरे। घर-घर पहुंचकर उन्होंने निवासियों से सीधा संवाद किया और सोसायटी से जुड़े मुद्दों पर खुलकर चर्चा की। प्रचार का अंदाज आक्रामक और आत्मविश्वास से भरा नजर आया, जिससे टीम की मजबूत तैयारी साफ दिखी।
जोरदार समर्थन से उत्साहित टीम लक्ष्य

मिल रहा जोरदार समर्थन 

जनसंपर्क के दौरान बड़ी संख्या में रेजिडेंट्स टीम के साथ जुड़ते नजर आए। कई टावरों में प्रत्याशियों का जोरदार स्वागत हुआ। कई जगहों पर लोगों ने खुले तौर पर समर्थन जताया और टीम के एजेंडे को सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। लगातार मिल रहा यह समर्थन चुनावी मैदान में टीम लक्ष्य की स्थिति को मजबूत करता दिख रहा है।
वोटरों से वोट की अपील करते प्रत्याशी

समर्थन ने प्रत्याशियों का बढ़ाया उत्साह

प्रत्याशी देशमणि शर्मा ने बताया कि प्रचार के दौरान टीम लक्ष्य को वोटरों का भरपूर प्यार और समर्थन मिल रहा है। जिससे टीम का जोश और ज्यादा बढ़ गया है। निवासी न सिर्फ उनकी बातों को गौर से सुन रहे हैं, बल्कि उन्हें गंभीरता से भी ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि टीम का सहज व्यवहार, स्पष्ट विजन और एकजुटता लोगों को प्रभावित कर रही है, जिससे ‘टीम लक्ष्य’ के पक्ष में माहौल और मजबूत हो रहा है।

विशेष: अपने से जुड़ी खबरों के लिए "मौन एक्सप्रेस" वॉट्सएप चैनल और फेसबुक पेज जरूर फॉलो करें। कमेंट बॉक्स में कमेंट कर अपने सुझाव अवश्य दें।

टिप्पणियाँ