गौर कैसकेड में बदलाव की आंधी, टीम संकल्प का क्लीन स्वीप

चुनाव की विजेता टीम सत्यम
विभु मिश्रा 
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन स्थित गौर कैसकेड सोसायटी के एओए चुनाव में इस बार नतीजों ने साफ कर दिया कि रेजिडेंट्स बदलाव के मूड में थे। सत्तारूढ़ टीम नवोदय के खिलाफ बना माहौल आखिरकार नतीजों में साफ नजर आया और पूरी टीम चुनाव में साफ हो गई, जबकि टीम संकल्प ने सभी सीटों पर कब्जा जमा लिया।

बदलाव की लहर चली

चुनाव से पहले ही सोसायटी में असंतोष की चर्चा तेज थी। मेंटेनेंस, पारदर्शिता और फैसलों को लेकर रेजिडेंट्स के बीच नाराजगी देखी जा रही थी। मतदान के दिन बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लेकर इस नाराजगी को वोट में तब्दील कर दिया।
चुनाव में हारी टीम नवोदय

नवोदय टीम का पूरी तरह सफाया

टीम नवोदय के जिन 10 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा, उनमें पुनीत गोयल, दीपक शर्मा, मंजूषा गोयल, देवेंद्र कुमार जैन, राघव रस्तोगी, नितिन कुमार, नीरज सिंह, सचिन तेवतिया, गौरव भाटिया और अंकित टायल शामिल थे। लेकिन इनमें से एक भी उम्मीदवार जीत दर्ज नहीं कर सका, जिससे पूरी टीम का सूपड़ा साफ हो गया।

टीम संकल्प का क्लीन स्वीप

वहीं दूसरी तरफ टीम संकल्प ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए अपने सभी 10 प्रत्याशियों को जीत दिलाई। अशोक कुमार नरवाल, अनुज कुमार राठी, विनोद तेवजानी, ऋषि विज, संजीव कुमार मलिक, अमित त्रेहान, वंदना शर्मा, विवेक कुमार कौशिक, निधि शर्मा और मोहित राठी ने जीत दर्ज करते हुए क्लीन स्वीप किया।

रेजिडेंट्स ने दिया साफ संदेश

इस परिणाम ने साफ कर दिया कि सोसायटी के लोग अब पुराने सिस्टम से बदलाव चाहते थे। नई टीम पर अब बड़ी जिम्मेदारी है कि वह रेजिडेंट्स की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए पारदर्शिता और बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करे।

विशेष: अपने से जुड़ी खबरों के लिए "मौन एक्सप्रेस" वॉट्सएप चैनल और फेसबुक पेज जरूर फॉलो करें। कमेंट बॉक्स में कमेंट कर अपने सुझाव दें।

टिप्पणियाँ