- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
गाजियाबाद। इंदिरापुरम इलाके में स्थित गौर ग्रीन एवेन्यू अपार्टमेंट के एक टावर में बुधवार सुबह भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग टावर की 10वीं मंजिल पर बने एक फ्लैट में लगी और कुछ ही देर में तेजी से फैलते हुए आसपास के करीब 12 फ्लैटों तक पहुंच गई। ऊंची इमारत से उठती आग की लपटें और काला धुआं दूर-दूर तक दिखाई दिया, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
10वीं मंजिल से शुरू हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि आग अचानक 10वीं मंजिल पर बने एक फ्लैट में लगी। शुरुआती समय में ही आग ने विकराल रूप ले लिया और एक के बाद एक कई फ्लैट इसकी चपेट में आ गए। हाईराइज बिल्डिंग होने की वजह से आग तेजी से फैलती चली गई।
टावर कराया खाली
घटना के बाद सोसायटी में अफरा-तफरी मच गई। टावर में रहने वाले लोगों को जल्दबाजी में बाहर निकाला गया। मौके पर चीख-पुकार और भगदड़ जैसे हालात बन गए।
दमकल की टीम लगातार जुटी
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की आधा दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फायर ब्रिगेड की टीम लगातार आग बुझाने में लगी हैं। एंबुलेंस भी तैनात की गईं है। ऊंची इमारत में आग लगने की वजह से दमकलकर्मियों को काम करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
दूर तक दिखीं लपटें
आग इतनी तेज थी कि उसकी लपटें काफी दूर से दिखाई दे रही थीं। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से गुजर रहे लोग भी इस घटना के वीडियो बनाकर साझा करते नजर आए। इससे इलाके में और चिंता का माहौल बन गया।
जांच के बाद साफ होगी वजह
फिलहाल आग लगने के कारणों की पुष्टि नहीं हुई है। शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। नुकसान कितना हुआ, इसका सही आकलन अभी बाकी है। समाचार लिखे जाने तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है।
विशेष: अपने से जुड़ी खबरों के लिए "मौन एक्सप्रेस" वॉट्सएप चैनल और फेसबुक पेज जरूर फॉलो करें। कमेंट बॉक्स में कमेंट कर अपने सुझाव अवश्य दें।
Apartment news
Breaking Update
Fire Rescue
Gaur Green
Ghaziabad fire
Highrise Incident
Indirapuram
Tower Fire
स्थान:
India
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें