परशुराम जन्मोत्सव पर केडब्ल्यू सृष्टि में लगा भंडारा, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ ने ग्रहण किया प्रसाद

विभु मिश्रा 
गाजियाबाद। भगवान श्री परशुराम जी के जन्मोत्सव के अवसर पर राज नगर एक्सटेंशन स्थित केडब्ल्यू सृष्टि में ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में भंडारे का आयोजन किया गया। धार्मिक माहौल के बीच बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और प्रसाद ग्रहण किया।

भक्ति और सेवा का संगम

आयोजन के दौरान भक्ति और सेवा का माहौल देखने को मिला। सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था और पूरे आयोजन में अनुशासन के साथ व्यवस्थाएं संचालित की गईं। विभिन्न समाजों के लोगों ने भी इसमें भाग लेकर सामाजिक समरसता का संदेश दिया।

पदाधिकारियों ने संभाली जिम्मेदारी

समिति के अध्यक्ष प्रमोद त्यागी और उपाध्यक्ष दुष्यंत त्यागी आयोजन के दौरान मौजूद रहे। दोनों ने व्यवस्थाओं की निगरानी करते हुए आयोजन को सुचारु रूप से संपन्न कराने में भूमिका निभाई और सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार जताया।

इन लोगों ने निभाई अहम भूमिका

भंडारे के सफल आयोजन में पं. जे के शर्मा, पं. कपिल शर्मा, पं. नरेश शर्मा, पं. विजय शर्मा, पं. पवन शर्मा, पं. देवेंद्र चतुर्वेदी, पं. प्रवेश शर्मा, पं. अविनाश तिवारी, पं. सुरेंद्र शर्मा, पं. प्रदीप शर्मा, पं. मनीष मिश्रा, पं. धर्म शर्मा, पं. अश्वनी शर्मा, पं. शिवकुमार शर्मा, पं. सुदेश शर्मा, पं. एन डी शर्मा, पं. संजय शर्मा और पं. एन सी मिश्रा सहित अन्य लोगों का विशेष सहयोग किया। 

विशेष: अपने से जुड़ी खबरों के लिए "मौन एक्सप्रेस" वॉट्सएप चैनल और फेसबुक पेज जरूर फॉलो करें। कमेंट बॉक्स में कमेंट कर अपने सुझाव अवश्य दें।

टिप्पणियाँ