- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन की गौर कैसकेड सोसायटी में एओए चुनाव के साथ ही प्रचार ने रफ्तार पकड़ ली है। नामांकन प्रक्रिया पूरी होते ही दोनों पैनल मैदान में हैं, लेकिन टीम नवोदय ने अपने काम के रिकॉर्ड और स्पष्ट विजन के साथ बढ़त बनाने की कोशिश तेज कर दी है। विस्तृत घोषणा पत्र के जरिए टीम ने एक बार फिर विकास, सुविधा और पारदर्शिता पर फोकस रखते हुए वोटर्स के बीच मजबूत दावेदारी पेश की है।
विकास का मजबूत खाका
टीम नवोदय ने बच्चों के प्ले एरिया को सुरक्षित और आकर्षक बनाने के साथ क्रिकेट पिच के विस्तार की योजना रखी है। सोसायटी के संतुलित और दीर्घकालिक विकास को प्राथमिकता देते हुए फाउंटेन एरिया के बेहतर उपयोग, लॉबी और बेसमेंट पेंटिंग, और सीपेज व टॉप फ्लोर की हीटिंग जैसी समस्याओं के समाधान का स्पष्ट रोडमैप दिया गया है। पार्टी हॉल के सौंदर्यीकरण, पुराने एसी बदलने और नई लिफ्ट इंस्टॉलेशन जैसे काम भी एजेंडे में शामिल हैं।
ग्रीन और मॉडर्न सोच
घोषणा पत्र में हरियाली बढ़ाने, पौधारोपण और लैंडस्केपिंग को बढ़ावा देने के साथ सोलर एनर्जी को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता दिखाई गई है। आरओ वेस्ट वाटर के पुन: उपयोग और वेस्ट मैनेजमेंट को बेहतर बनाने की योजना भी शामिल है। बड़े कॉमन एरिया में सोलर लाइटिंग, बिजली लोड बढ़ाने के प्रयास और नए जेनरेटर लगाने की पहल से सुविधाओं को मजबूत करने का भरोसा दिया गया है। साथ ही ईवी चार्जिंग पॉइंट्स बढ़ाने की दिशा में भी कदम उठाने की बात कही गई है।
सुरक्षा, पारदर्शिता और भरोसा
टीम नवोदय ने बिल्डर से जुड़े लंबित मामलों पर सख्त रुख अपनाने, जरूरी एनओसी और कानूनी प्रक्रियाओं को आगे बढ़ाने का भरोसा दिया है। डिजिटल पारदर्शिता को मजबूत करते हुए वेबसाइट अपडेट और जरूरी दस्तावेज सार्वजनिक करने की योजना है। सुरक्षा के लिए फेस/कार्ड एक्सेस सिस्टम लागू करने और मैन्युअल एंट्री कम करने का स्पष्ट एजेंडा रखा गया है। सफाई व्यवस्था में मशीनों का इस्तेमाल बढ़ाने, मेंटेनेंस सेवाओं को तेज करने और महिलाओं, बच्चों व वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष कार्यक्रमों के जरिए सामुदायिक माहौल को और मजबूत करने की तैयारी भी दिखाई गई है।
विशेष: अपने से जुड़ी खबरों के लिए "मौन एक्सप्रेस" वॉट्सएप चैनल और फेसबुक पेज जरूर फॉलो करें। कमेंट बॉक्स में कमेंट कर अपने सुझाव दें।
AOA Election
Election Campaign
Gaur Cascades
Ghaziabad news
Manifesto Release
Navodaya Team
Resident welfare
society development
Society election
स्थान:
India
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें