छोटी काशी में झांकियों और लोकनृत्य का जलवा, चैती मेले का मंच बना आस्था का केंद्र

कमल त्रिवेदी
लखीमपुर खीरी। गोला गोकर्णनाथ में ऐतिहासिक मेला चैती 2026 के पन्द्रहवें दिन सांस्कृतिक मंच पर धार्मिक झांकियों, लोकनृत्य और भक्ति प्रस्तुतियों ने माहौल को पूरी तरह आस्थामय बना दिया। देर रात तक चले कार्यक्रमों में दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी रही।

झांकियों से सजी सांस्कृतिक शाम

कार्यक्रम की शुरुआत भगवान गणेश वंदना से हुई, जिसके बाद भगवान तिरुपति बालाजी की लीला का मंचन किया गया। भगवान नारायण की महाआरती के दौरान “गोविंद बोलो हरि गोपाल बोलो” धुन पर दीपों के साथ नृत्य ने दर्शकों का ध्यान खींचा। रामनगर के कलाकारों द्वारा भगवान रामलला की झांकी प्रस्तुत की गई, वहीं “सजा दो घर को गुलशन सा…” भजन पर समूह नृत्य ने माहौल को भक्तिमय बनाए रखा।

लोकनृत्य और अनोखी प्रस्तुतियां

कार्यक्रम में राजस्थानी लोकनृत्य भी आकर्षण का केंद्र रहा, जहां कलाकारों ने “मेरे अहसासों की रौनक है दीवाली” गीत पर रिंग के भीतर नृत्य कर तालियां बटोरीं। भगवान शिव और मां गंगा की झांकियों ने भी दर्शकों को प्रभावित किया। “मानो तो मैं गंगा मां हूं…” पर प्रस्तुति के दौरान गंगाजल की बौछार के साथ कलाकारों ने दृश्य को जीवंत बनाने की कोशिश की।

उत्तराखंड के कलाकारों की भागीदारी

कार्यक्रम में उत्तराखंड के कपिल बाबरा ग्रुप के कलाकारों ने प्रमुख रूप से भाग लिया। इसमें शानू जान, ललित जोशी, सौरभ लालजी, दिव्या नेगी, सुहानी चौधरी, दीक्षा जोशी, नेकू, ऋषभ भारद्वाज, सौरभ महाकाल, नकुल चौरसिया सहित अन्य कलाकार शामिल रहे। बृजेश बाबरा टीम के रितिक शर्मा व अन्य कलाकारों ने भी अलग-अलग प्रस्तुतियां दीं।

अतिथियों की मौजूदगी और आयोजन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष अरविन्द गुप्ता, कार्यक्रम अध्यक्ष आचार्य सुनील कौशल जी महाराज (संरक्षक वृन्दावन धाम), विशिष्ट अतिथि डॉ. राजेन्द्र सिंह पुण्डीर (पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री), पूर्व चेयरमैन एलडीवी बैंक सुर्जन लाल वर्मा, जिला महामंत्री एड राजेश सिंह, मनोज वर्मा, जिला मंत्री गणेश शंकर गौतम, शरद मिश्रा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह सोमू, विनोद वर्मा, कुम्भी मण्डल अध्यक्ष सच्चिदानन्द शुक्ला, मैदानी मण्डल अध्यक्ष संजीव वर्मा, बिजुआ मण्डल अध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह, नगर उपाध्यक्ष लखीमपुर समीक्षा गुप्ता, वरिष्ठ नेता अशोक सक्सेना, एसआरएम इंटरनेशनल एकेडमी रैनखेड़ा के एमडी अरविन्द पाल, गौ सेवक विनीत सिंह भदौरिया, डॉ. वीवी धुरिया व नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला ‘रिंकू’ द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान अतिथियों का स्वागत स्मृति चिन्ह देकर किया गया।

जनप्रतिनिधि और भीड़ मौजूद

कार्यक्रम में भाजपा नगर अध्यक्ष विनोद स्वर्णकार, नगर महामंत्री राजेश राठौर, धीरज बाजपेई, रमेश वर्मा, मण्डल महामंत्री कुम्भी रामनाथ राठौर, नगर मंत्री एसपी चौहान, कैलाश गुप्ता, राजेश जोशी, पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष विजय मिश्रा, नगर उपाध्यक्ष विनोद कुमार वर्मा एड, नगर कोषाध्यक्ष एड सुमित शाह, प्रवीण गुप्ता, डॉ. आदर्श दीक्षित, काशी सिंह, मोरध्वज सिंह, त्रिभुवन लाल वर्मा, बूथ अध्यक्ष जलालपुर व गोला ऋषि गुप्ता, बाल गोविन्द वर्मा, शिवम कश्यप, हर्षल त्रिपाठी, पूर्व नगर महामंत्री सुधीर अवस्थी, किसान मोर्चा अध्यक्ष विकास मिश्रा, अनुराग गुप्ता, रामनरेश वर्मा, नगर मंत्री सुमित्रा मिश्रा, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सीमा सक्सेना सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

विशेष: अपने से जुड़ी खबरों के लिए "मौन एक्सप्रेस" वॉट्सएप चैनल और फेसबुक पेज जरूर फॉलो करें। कमेंट बॉक्स में कमेंट कर अपने सुझाव अवश्य दें।

टिप्पणियाँ