- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
नई दिल्ली। सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम लिमिटेड (एनएसआईसी) ने विभिन्न विभागों में यंग प्रोफेशनल की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। निगम और इसकी सहायक कंपनियों में अनुबंध के आधार पर कुल 17 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 8 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को हर महीने 40 हजार से 70 हजार रुपये तक वेतन मिलेगा।
किन पदों पर होगी भर्ती
एनएसआईसी की ओर से जारी भर्ती में यंग प्रोफेशनल-सॉफ्टवेयर और वेब डेवलपमेंट के 2 पद, डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया मैनेजमेंट के 2 पद, मार्केट और इकोनॉमिक एनालिसिस के 2 पद, डिजिटल मार्केटिंग और ई-कॉमर्स का 1 पद, कंपनी सेक्रेटरी का 1 पद, कंटेंट मैनेजमेंट का 1 पद, मार्केट रिसर्च, डेटा इंटरप्रिटेशन और फाइनेंशियल एनालिसिस का 1 पद, सिविल इंजीनियर का 1 पद, इलेक्ट्रिकल इंजीनियर का 1 पद, एमएसएमई बिजनेस कनेक्ट के 2 पद, वेंचर इक्विटी फंड सीनियर एनालिस्ट के 2 पद और आईटी वेंचर कैपिटल फंड एक्सपर्ट का 1 पद शामिल है।
अलग-अलग पदों के लिए योग्यता
भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में प्रोफेशनल डिग्री होना जरूरी है। सॉफ्टवेयर और वेब डेवलपमेंट पदों के लिए कंप्यूटर साइंस या इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक या एमसीए मांगा गया है। डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया मैनेजमेंट के लिए जनसंचार, पत्रकारिता, डिजिटल मीडिया या जनसंपर्क में ग्रेजुएशन के साथ एमबीए जरूरी है। मार्केट और इकोनॉमिक एनालिसिस पदों के लिए बिजनेस एनालिटिक्स, डेटा एनालिटिक्स, फाइनेंस, ऑपरेशंस मैनेजमेंट या मार्केटिंग में स्पेशलाइजेशन के साथ एमबीए अथवा अर्थशास्त्र, अर्थमिति, भौतिक विज्ञान या मानविकी में एमए/एमएससी की डिग्री मांगी गई है। वहीं डिजिटल मार्केटिंग और ई-कॉमर्स पदों के लिए न्यू मीडिया डिजाइन, एनीमेशन, मास कम्युनिकेशन या डिजिटल मीडिया में डिग्री के साथ एमबीए आवश्यक है।
किस-किस को मौका
सिविल इंजीनियर पद के लिए सिविल इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक और इलेक्ट्रिकल इंजीनियर पद के लिए इलेक्ट्रिकल या इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक अनिवार्य किया गया है। कंपनी सेक्रेटरी पद के लिए कॉमर्स में डिग्री, सीएस क्वालिफिकेशन और एमबीए मांगा गया है। वहीं वेंचर इक्विटी फंड और फाइनेंशियल एनालिसिस से जुड़े पदों के लिए सीए, एमबीए फाइनेंस या समकक्ष योग्यता जरूरी होगी।
उम्र सीमा और चयन प्रक्रिया
सभी पदों के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में कम से कम दो साल का अनुभव होना अनिवार्य रखा गया है। भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष तय की गई है। आयु की गणना आवेदन की अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी। उम्मीदवारों का चयन आवेदन की शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू, मेडिकल फिटनेस और पुलिस वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 40 हजार रुपये से लेकर 70 हजार रुपये तक वेतन दिया जाएगा।
कैसे करें आवेदन
भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शनिवार से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार एनएसआईसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 8 जून तय की गई है।
विशेष: अपने से जुड़ी खबरों के लिए "मौन एक्सप्रेस" वॉट्सएप चैनल और फेसबुक पेज जरूर फॉलो करें। कमेंट बॉक्स में कमेंट कर अपने सुझाव अवश्य दें।
Delhi Jobs
Engineer Jobs
Govt Vacancy
MBA Vacancy
NSIC Jobs
NSIC Recruitment
Sarkari Bharti
Young Professional
स्थान:
India
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें