- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
विभु मिश्रा
गाजियाबाद। विधायक कॉलोनी आरडब्ल्यूए की बैठक में कॉलोनी की सुरक्षा, साफ-सफाई और मूलभूत सुविधाओं को लेकर कई अहम फैसले लिए गए। बैठक में कॉलोनीवासियों की समस्याओं पर चर्चा करते हुए विकास कार्यों को तेज करने और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया गया। आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने कहा कि निवासियों के सहयोग से कॉलोनी को व्यवस्थित और सुरक्षित बनाने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है।
सुरक्षा व्यवस्था पर जोर
बैठक में कॉलोनी में दूसरे फेज के सीसीटीवी कैमरा इंस्टॉलेशन को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। इसके अलावा प्लॉट और लेन के लिए क्रमवार बोर्ड लगाने का निर्णय लिया गया, ताकि लोगों को आवागमन में सुविधा मिल सके और कॉलोनी की पहचान व्यवस्थित तरीके से हो सके। बाहरी वाहनों की पार्किंग पर रोक लगाने के लिए भी आवश्यक कदम उठाने की बात कही गई।
सफाई और जल समस्या
आरडब्ल्यूए ने कॉलोनी में खाली पड़े प्लॉटों की सफाई को लेकर जीडीए को पत्र भेजने का फैसला लिया। साथ ही गंगा वाटर की गंदगी को लेकर नगर निगम से शिकायत और बातचीत की जानकारी दी गई। बैठक में यह भी तय हुआ कि कॉलोनी की सड़कों और नालियों की नियमित सफाई सुनिश्चित कराई जाएगी ताकि लोगों को गंदगी और जलभराव जैसी समस्याओं से राहत मिल सके।
अवैध कब्जों पर कार्रवाई
बैठक में अवैध कब्जों का मुद्दा भी प्रमुखता से उठा। इस संबंध में महापौर को पत्र देने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा बिजली के खंभों पर लगे अवैध विज्ञापन बोर्ड हटाने पर सहमति बनी। आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने कहा कि कॉलोनी को व्यवस्थित और स्वच्छ बनाए रखने के लिए लगातार अभियान चलाया जाएगा।
विशेष: अपने से जुड़ी खबरों के लिए "मौन एक्सप्रेस" वॉट्सएप चैनल और फेसबुक पेज जरूर फॉलो करें। कमेंट बॉक्स में कमेंट कर अपने सुझाव अवश्य दें।
CCTV Installation
Colony Development
Ganga water
Ghaziabad Colony
Ghaziabad news
illegal encroachment
Illegal Parking
Indirapuram News
Road Cleaning
RWA Meeting
Vidhayak Colony
स्थान:
India
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें