- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
गाजियाबाद। राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एनक्लेव सोसायटी में रविवार को बुलाई गई जनरल बोर्ड मीटिंग (जीबीएम) विवादों के बीच फेल हो गई। 625 फ्लैट ओनर्स वाली सोसायटी में बैठक के लिए केवल 95 लोग पहुंचे, जिससे जरूरी कोरम पूरा नहीं हो सका। इसके चलते बैठक को निरस्त करना पड़ा। इस दौरान मेंटिनेंस चार्ज बढ़ाने के प्रस्ताव पर जमकर हंगामा हुआ और निवासियों ने आरडब्ल्यूए की कार्यशैली पर सवाल उठाए।
नियमों की अनदेखी का आरोप
निवासियों का कहना है कि जीबीएम की सूचना केवल पांच दिन पहले दी गई, जबकि नियमों के अनुसार कम से कम 15 दिन पहले सूचना दी जानी चाहिए। इसी वजह से कई लोग बैठक में शामिल नहीं हो सके। स्थानीय निवासी गौरव बंसल ने पहले ही जिला प्रशासन से बैठक निरस्त करने की मांग की थी। लोगों का कहना है कि यदि शुरुआत ही नियमों के खिलाफ हो, तो बैठक की वैधता पर सवाल उठना स्वाभाविक है।
मेंटिनेंस बढ़ाने पर विरोध
बैठक में आरडब्ल्यूए सचिव ए.के. दोहरे ने कर्मचारियों की सैलरी बढ़ने का हवाला देते हुए मेंटिनेंस चार्ज बढ़ाने का प्रस्ताव रखा। इस पर कार्यकारिणी सदस्य रश्मि चौधरी सहित कई निवासियों ने विरोध जताया। लोगों ने कहा कि पहले सोसायटी के खर्चों में पारदर्शिता लाई जाए, उसके बाद ही शुल्क बढ़ाने की बात होनी चाहिए। निवासियों ने फिजूलखर्ची रोकने की भी मांग की। भीषण गर्मी के बीच बैठक में केवल पानी की व्यवस्था होने से भी लोग नाराज दिखे।
बैलेंस शीट नहीं हो सकी पास
कोरम पूरा न होने के कारण वित्तीय वर्ष 2024-25 की बैलेंस शीट भी पास नहीं हो सकी। कार्यकारिणी सदस्य राजकिशोर शर्मा ने अध्यक्ष बिजेंद्र गिरी से बाहरी व्यक्ति के जरिए पदाधिकारियों और निवासियों पर दर्ज कराए गए कथित फर्जी मुकदमों पर सवाल उठाए। अध्यक्ष ने संबंधित दुकान मालिक से बात करने का भरोसा दिया। वहीं, बैठक में बताया गया कि सोसायटी की 31 लिफ्टों में से 6 का ऑर्डर दिया जा चुका है, 3 पूरी हो चुकी हैं और चौथी पर काम चल रहा है। फायर सेफ्टी और पानी की टंकी की सफाई पर भी जानकारी दी गई, लेकिन कुल मिलाकर बैठक विवादों में ही घिरकर खत्म हो गई।
विशेष: अपने से जुड़ी खबरों के लिए "मौन एक्सप्रेस" वॉट्सएप चैनल और फेसबुक पेज जरूर फॉलो करें। कमेंट बॉक्स में कमेंट कर अपने सुझाव अवश्य दें।
Balance Sheet
GBM Meeting
Ghaziabad news
Gulmohar Enclave
Maintenance Hike
resident protest
RWA Dispute
society issues
स्थान:
India
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
टिप्पणियाँ




Nice
जवाब देंहटाएं