- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
विभु मिश्रा
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन की रिवर हाइट्स सोसायटी में एओए चुनाव को लेकर पिछले दो दिनों से चल रहा संशय आखिर खत्म हो गया है। चुनाव अधिकारी ऋचा चौधरी ने रविवार को नया आदेश जारी कर मतदान की अगली तिथि 21 जून घोषित कर दी है। इससे पहले चुनाव स्थगन, डिप्टी रजिस्ट्रार के पत्र और चुनाव कराने को लेकर जारी विरोधाभासी आदेशों ने पूरी सोसायटी को भ्रम की स्थिति में डाल दिया था। अब नए आदेश के बाद चुनाव की नई तारीख तय हो गई है।
आदेशों से बढ़ा भ्रम
विवाद की शुरुआत तब हुई जब डिप्टी रजिस्ट्रार फर्म्स, सोसाइटीज एवं चिट्स की ओर से 12 जून को एक पत्र जारी किया गया। इस पत्र में हाईकोर्ट में लंबित मामले और मतदाता सूची से जुड़े विवाद का परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही गई थी। इसके बाद 13 जून को चुनाव अधिकारी ऋचा चौधरी ने आदेश जारी कर 14 जून को प्रस्तावित मतदान को स्थगित कर दिया और नई तारीख बाद में घोषित करने की बात कही।
डीआर के पत्र से बड़ी उलझन
मामला तब और उलझ गया जब 13 जून को ही डिप्टी रजिस्ट्रार की ओर से दूसरा पत्र सामने आया। इसमें स्पष्ट कहा गया कि उनके कार्यालय द्वारा चुनाव स्थगित करने का कोई आदेश जारी नहीं किया गया है। साथ ही यूपी अपार्टमेंट एक्ट-2010 और संबंधित उपविधियों के अनुरूप निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया आगे बढ़ाने के निर्देश दिए गए। इस पत्र के बाद चुनाव अधिकारी के स्थगन आदेश पर सवाल खड़े होने लगे। इसी दौरान 12 जून के पत्र पर अंकित तारीख में कथित री-राइटिंग को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई, जिससे पूरे घटनाक्रम पर और अधिक संशय पैदा हो गया।
अब नई तारीख तय
रविवार को जारी ताजा आदेश में चुनाव अधिकारी ने कहा है कि स्थगित निर्वाचन प्रक्रिया अब 21 जून 2026 को संपन्न कराई जाएगी। सूत्रों के मुताबिक इससे पहले सोमवार को कुछ नाम वोटर्स लिस्ट में शामिल किए जाएंगे। इसके अलावा नई वोटर्स लिस्ट में शामिल कोई नया वोट अगर चुनाव लड़ना चाहेगा तो उसका भी नामांकन कराया जाएगा। जबकि पूर्व में नामांकन कर चुके 24 उम्मीदवार यथावत रहेंगे। मंगलवार तक सोसायटी में नई फाइनल वोटर्स लिस्ट चस्पा करा दी जाएगी। आदेश में सभी सदस्यों को मतदान की नई तिथि की जानकारी देते हुए निष्पक्ष और बिना किसी भेदभाव के चुनाव कराने की बात कही गई है। इस नए आदेश के साथ फिलहाल मतदान को लेकर बना असमंजस खत्म हो गया है।
विशेष: अपने से जुड़ी खबरों के लिए "मौन एक्सप्रेस" वॉट्सएप चैनल और फेसबुक पेज जरूर फॉलो करें। कमेंट बॉक्स में कमेंट कर अपने सुझाव अवश्य दें।
AOA Election
deputy registrar
election controversy
Ghaziabad news
Rajnagar extension
River Heights
Society election
Voting Schedule
स्थान:
India
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
%20(2).jpeg)

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें