- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
![]() |
| कैंप में रक्तदान करता हॉस्पिटल स्टाफ |
विभु मिश्रा
गाजियाबाद। किसी अनजान मरीज की धड़कनों को फिर से गति देने और जरूरतमंदों की जिंदगी बचाने के उद्देश्य से विश्व रक्तदान दिवस पर नेहरू नगर स्थित यशोदा हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डॉक्टरों, अस्पताल कर्मचारियों और शहरवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 50 से अधिक लोगों ने रक्तदान कर मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया।
रक्तदान को लेकर उत्साह
सुबह से शुरू हुए शिविर में रक्तदाताओं का उत्साह देखने लायक रहा। अस्पताल परिसर में पहुंचे लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया और दूसरों को भी इस अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। रक्तदान के दौरान चिकित्सकों की टीम ने सभी आवश्यक स्वास्थ्य मानकों का पालन करते हुए प्रक्रिया पूरी कराई।
![]() |
| रक्तदान करते जीएम आशीष अग्रवाल |
अधिक लोगों से अपील
अस्पताल के जनरल मैनेजर आशीष अग्रवाल ने भी रक्तदान कर इस मुहिम में अपनी भागीदारी निभाई। उन्होंने कहा कि रक्त की जरूरत कभी भी किसी को पड़ सकती है और ऐसे में स्वैच्छिक रक्तदान ही सबसे बड़ी मदद साबित होता है। उन्होंने लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की।
सेवा का मजबूत संदेश
विशेषज्ञों ने बताया कि रक्तदान केवल मरीजों के लिए ही नहीं बल्कि रक्तदाता के लिए भी लाभकारी माना जाता है। इससे नए रक्त कोशिकाओं के निर्माण को बढ़ावा मिलता है और स्वास्थ्य संबंधी कई महत्वपूर्ण जांचें भी हो जाती हैं। अस्पताल प्रबंधन ने सभी रक्तदाताओं का आभार जताते हुए भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम जारी रखने की बात कही।
विशेष: अपने से जुड़ी खबरों के लिए "मौन एक्सप्रेस" वॉट्सएप चैनल और फेसबुक पेज जरूर फॉलो करें। कमेंट बॉक्स में कमेंट कर अपने सुझाव अवश्य दें।
Blood Camp
Blood Donation
Ghaziabad news
Health Awareness
medical support
Nehru Nagar
social service
Yashoda Hospital
स्थान:
India
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें