- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन की कृष्णा एंक्लेव में कैबिनेट मंत्री और स्थानीय विधायक सुनील शर्मा के साथ सीधे संवाद में गुलमोहर गार्डन सोसायटी की एओए ने मजबूती के साथ अपने मुद्दों को उनके सामने रखा। एओए की सचिव आकांक्षा गुप्ता ने जहां सोसायटी की समस्याओं के मुद्दों को गंभीरता से उठाया, वहीं रेजिडेंट अवधेश मित्तल ने पूरे राजनगर एक्सटेंशन की सबसे बड़ी परेशानी विद्युत समस्या को मंत्री के सामने पुरजोर तरीके से रखा। संवाद के दौरान स्थानीय सुविधाओं, ओपन जिम और पार्क विकास से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई।
ओपन जिम पर आभार
संवाद कार्यक्रम में सोसायटी बोर्ड सदस्यों ने विधायक निधि से लगाए जा रहे ओपन जिम उपकरणों के लिए कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा को धन्यवाद पत्र सौंपा। सचिव आकांक्षा गुप्ता ने कहा कि इस सुविधा से सोसायटी के युवाओं और बुजुर्गों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी और लोगों को पार्क में बेहतर माहौल मिलेगा।
![]() |
| मंत्री के सामने बिजली की समस्या रखते अवधेश मित्तल |
बिजली संकट का मुद्दा
बैठक के दौरान अवधेश मित्तल ने कहा कि पिछले कई वर्षों से गर्मियों में राजनगर एक्सटेंशन लगातार बिजली संकट झेल रहा है। ओवरलोड और बढ़ते दबाव के कारण बार-बार बिजली कटौती की स्थिति बनती है। उन्होंने क्षेत्र के लिए अलग विद्युत उपकेंद्र स्थापित करने की मांग रखते हुए कहा कि मौजूदा व्यवस्था अब बढ़ती आबादी का भार संभालने में सक्षम नहीं रह गई है।
![]() |
| सुविधाओं का आश्वासन देते मंत्री सुनील शर्मा |
सुविधाओं का भरोसा
संवाद के दौरान बोर्ड अध्यक्ष मुकेश भटनागर की ओर से सोसायटी पार्क में फ्लड लाइट्स और बैठने के लिए बेंच उपलब्ध कराने का अनुरोध भी रखा गया। इस पर कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा ने संबंधित सुविधाएं उपलब्ध कराने और बिजली समस्या को विभागीय स्तर पर गंभीरता से उठाने का आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने जल्द ही सोसायटी आने का निमंत्रण भी स्वीकार किया।विशेष: अपने से जुड़ी खबरों के लिए "मौन एक्सप्रेस" वॉट्सएप चैनल और फेसबुक पेज जरूर फॉलो करें। कमेंट बॉक्स में कमेंट कर अपने सुझाव अवश्य दें।
Ghaziabad news
Gulmohar Garden
Open Gym
Park Facilities
Power crisis
Rajnagar Extension
Rajnagar Extension news
society issues
Sunil Sharma
स्थान:
India
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें