- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
गाजियाबाद। हम-तुम रोड की जर्जर स्थिति, जलभराव और नाले की समस्या के समाधान की मांग को लेकर मंगलवार को मोरटा गांव के किसानों, विभिन्न सोसायटियों के प्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों का एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल गाजियाबाद के प्रमुख अधिकारियों से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने जीडीए उपाध्यक्ष, नगर आयुक्त और मुख्य विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही समस्याओं के समाधान की मांग उठाई।
बदहाल सड़क और जलभराव का मुद्दा
प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों को बताया कि हम-तुम रोड की हालत लगातार खराब होती जा रही है। सड़क पर जगह-जगह जलभराव होने से लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है, जबकि नाले की सफाई नहीं होने से पानी की निकासी भी बाधित है। बरसात के दौरान स्थिति और गंभीर हो जाती है, जिससे हजारों लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। किसानों ने भी बताया कि जल निकासी की समस्या का असर खेती और आसपास के क्षेत्रों पर पड़ रहा है।
वीसी, नगर आयुक्त और सीडीओ से की मुलाकात
समस्याओं को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने जीडीए उपाध्यक्ष, नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक और मुख्य विकास अधिकारी से अलग-अलग मुलाकात की। इस दौरान क्षेत्र की वर्तमान स्थिति, जलभराव की तस्वीरें और लोगों को हो रही परेशानियों की जानकारी अधिकारियों के सामने रखी गई। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि सड़क निर्माण, नाले की सफाई और स्थायी जल निकासी व्यवस्था के लिए जल्द कार्रवाई की जाए।
अधिकारियों ने गंभीरता से सुनी बात
प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों के अनुसार सभी अधिकारियों ने समस्याओं को गंभीरता से सुना और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। नगर आयुक्त के समक्ष विशेष रूप से नाले की सफाई और पानी की निकासी का मुद्दा उठाया गया, जबकि GDA अधिकारियों से सड़क संबंधी समस्याओं के समाधान की मांग की गई। मुख्य विकास अधिकारी को भी क्षेत्रवासियों की परेशानियों से अवगत कराया गया।
10 दिन में काम शुरू होने का आश्वासन
मुलाकात के दौरान अधिकारियों की ओर से प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया गया कि हम-तुम रोड और उससे जुड़ी समस्याओं के समाधान की दिशा में जल्द कदम उठाए जाएंगे। प्रतिनिधिमंडल का कहना है कि उन्हें आश्वासन दिया गया है कि अगले 10 दिनों के भीतर जमीनी स्तर पर कुछ कार्य शुरू होते दिखाई देंगे। इसमें नाले की सफाई, जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने और सड़क संबंधी समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया शामिल हो सकती है।
इसी बीच क्षेत्र की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जीडीए उपाध्यक्ष ने हम-तुम रोड और नाले का स्थलीय निरीक्षण भी किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
ये लोग रहे मौजूद
इस दौरान महेंद्र त्यागी, धर्मवीर फौजी, महेश त्यागी, अनिल त्यागी, संजय त्यागी, योगिंदर त्यागी, रवि शर्मा, रॉबिन त्यागी (उप जिला अध्यक्ष, भारतीय किसान यूनियन), विनीत त्यागी (पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष), अंकुर त्यागी (उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय लोक दल), बिजेंद्र चौधरी, धीरज त्यागी, अरुण त्यागी, सुनील त्यागी, शुभम त्यागी, अनुज त्यागी, परवीन गुर्जर, मुरारी लाल शर्मा, मंजीत चौहान, रक्षित और अनिल शर्मा समेत बड़ी संख्या में किसान, सामाजिक कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
विशेष: अपने से जुड़ी खबरों के लिए "मौन एक्सप्रेस" वॉट्सएप चैनल और फेसबुक पेज जरूर फॉलो करें। कमेंट बॉक्स में कमेंट कर अपने सुझाव अवश्य दें।
Drain Problem
Ghaziabad GDA
Ghaziabad news
Hum Tum Road
Hum Tum Road Protest
Morta Farmers
Vikramaditya Malik
waterlogging issue
स्थान:
India
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें