- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
विभु मिश्रा
गाजियाबाद। एलिवेटेड रोड अब 'श्री राम सेतु' के नाम से नई पहचान बना रहा है। नगर निगम ने इस मार्ग को धार्मिक और सांस्कृतिक स्वरूप देने की दिशा में यहां भगवान श्रीराम की 22 फुट ऊंची प्रतिमा स्थापित करने का काम शुरू कराया है। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और अधिकारियों को जल्द व गुणवत्ता के साथ कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
रामसेतु का बढ़ेगा गौरव
नगर निगम ने एलिवेटेड रोड को 'श्री राम सेतु' नाम दिया है। इस पहचान को और भव्य बनाने के लिए अब गाजियाबाद से दिल्ली जाने वाली लेन पर भगवान श्रीराम की विशाल प्रतिमा स्थापित की जा रही है। वहीं दिल्ली से गाजियाबाद आने वाले मार्ग पर पहले से निर्मित श्री राम सेतु द्वार यात्रियों का स्वागत करेगा। निगम का कहना है कि प्रतिमा स्थापित होने के बाद यह मार्ग शहर की नई पहचान बनेगा।
![]() |
| निरीक्षण करते नगरायुक्त और पेंट करता पेंटर |
नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण
बुधवार को नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने निर्माण स्थल का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्था को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रतिमा की फिनिशिंग, पेंटिंग और अन्य कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ किए जाएं। साथ ही निर्माण कार्य में तेजी लाकर इसे जल्द पूरा करने के भी निर्देश दिए।
रात में दिखेगी अलग छटा
भगवान श्रीराम की प्रतिमा के चारों ओर आकर्षक लाइटिंग भी लगाई जाएगी, जिससे रात के समय इसकी भव्यता और अधिक निखरकर सामने आएगी। नगर निगम का मानना है कि शहर में चल रहे सौंदर्यीकरण अभियान के तहत यह परियोजना धार्मिक आस्था और आधुनिक विकास का प्रतीक बनेगी तथा लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र भी होगी।
विशेष: अपने से जुड़ी खबरों के लिए "मौन एक्सप्रेस" वॉट्सएप चैनल और फेसबुक पेज जरूर फॉलो करें। कमेंट बॉक्स में कमेंट कर अपने सुझाव अवश्य दें।
City Beautification
Elevated Road
Ghaziabad Nagar Nigam
Ghaziabad news
Lord Rama
municipal corporation
Ram Setu
Ram Statue
Urban Landmark
स्थान:
India
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें