- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
गाजियाबाद। वसुंधरा के सेक्टर-11 स्थित विद्या बाल भवन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 6 सितंबर को ‘भजन क्लबिंग’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। एसकेके फाउंडेशन की ओर से होने वाले इस कार्यक्रम में भक्ति संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों की मदद के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। कार्यक्रम शाम चार बजे से रात आठ बजे तक चलेगा।
सेवा और संस्कृति पर रहेगा जोर
आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य भजन और संगीत के माध्यम से लोगों को भारतीय संस्कृति से जोड़ने के साथ जरूरतमंद बच्चों की सहायता के लिए समाज को प्रेरित करना है। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण कई बच्चों को शिक्षा और विकास के पर्याप्त अवसर नहीं मिल पाते। ऐसे बच्चों की मदद के लिए सक्षम लोगों से आगे आने की अपील की जाएगी।
युवाओं को संस्कृति से जोड़ने की पहल
फाउंडेशन के पदाधिकारियों के अनुसार कार्यक्रम में युवाओं को भारतीय संस्कृति, परंपराओं और संस्कारों से जोड़ने पर भी जोर दिया जाएगा। उनका कहना है कि बदलती जीवनशैली के बीच युवा पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से परिचित कराना जरूरी है। इसी उद्देश्य से भजन और सांस्कृतिक कार्यक्रम को सामाजिक पहल के साथ जोड़ा गया है।
अभिषेक राय देंगे भजन प्रस्तुति
कार्यक्रम में बनारस के प्रसिद्ध कलाकार अभिषेक राय और उनकी टीम विशेष भजन एवं सांस्कृतिक प्रस्तुति देंगे। आयोजकों के मुताबिक कार्यक्रम में करीब 1000 से 1200 लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। कार्यक्रम में युवाओं के साथ श्रद्धालुओं और संस्कृति प्रेमियों के पहुंचने की संभावना है।
ये रहेंगे अतिथि
आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में श्री दूधेश्वर नाथ महादेव मंदिर के पीठाधीश्वर श्री महंत नारायण गिरि जी, आध्यात्मिक गुरु एवं परम संत आचार्य डॉ. पवन दिव्य गुरुजी और ददन संगम समेत कई गणमान्य लोगों के शामिल होने की संभावना है। साहिबाबाद विधायक सुनील कुमार शर्मा, गाजियाबाद शहर विधायक संजीव शर्मा, कैप्टन विकास गुप्ता, पूर्व सांसद एवं मंत्री सच्चिदानंद पोखरियाल, पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री, उत्तराखंड सरकार तथा भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मानसिंह गौस्वामी के भी कार्यक्रम में पहुंचने की संभावना जताई गई है।
प्रेसवार्ता में दी कार्यक्रम की जानकारी
आयोजित प्रेसवार्ता में एसकेके फाउंडेशन के पदाधिकारियों मुकेश जौहरी, सौरभ गौस्वामी, राकेश सिरोही, नूतन पटवाल, मनोज रावत, रंजना बघेल, रेनू ममगईन और सुप्रीत गुसैन ने कार्यक्रम की जानकारी दी। स्कूल की ओर से स्मृति सूरी भी मौजूद रहीं। मुकेश जौहरी ने बताया कि कार्यक्रम के जरिए युवाओं को भारतीय संस्कृति से जोड़ने के साथ जरूरतमंद बच्चों की सहायता के लिए समाज को प्रेरित किया जाएगा।
लोगों से कार्यक्रम में पहुंचने की अपील
एसकेके फाउंडेशन ने गाजियाबाद-एनसीआर के लोगों, युवाओं, सामाजिक संगठनों और संस्कृति प्रेमियों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। आयोजकों ने कहा कि कार्यक्रम में लोग भक्ति संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद लेने के साथ जरूरतमंद बच्चों की मदद की पहल से भी जुड़ सकते हैं।
विशेष: अपने से जुड़ी खबरों के लिए "मौन एक्सप्रेस" वॉट्सएप चैनल और फेसबुक पेज जरूर फॉलो करें। कमेंट बॉक्स में कमेंट कर अपने सुझाव अवश्य दें।
Bhajan Clubbing
Cultural Program
Ghaziabad Event
Indian Tradition
SKK Foundation
social service
Vasundhara Event
Youth Culture
स्थान:
India
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें