- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
![]() |
| चाकू लेकर युवती पर हमला करता युवक |
विभु मिश्रा
गाजियाबाद। इंदिरापुरम के जयपुरिया मॉल में एक फूड आउटलेट में काम करने वाली युवती के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। शुरुआती जांच में मामला आपसी परिचय और रिश्तों में विवाद से जुड़ा सामने आया है। घटना के दौरान आरोपी ने आउटलेट के किचन से चाकू उठा लिया था, जिससे मौके पर मौजूद लोग भी घबरा गए।
रिश्तों में बढ़ा विवाद
पुलिस के अनुसार, आरोपी युवक और युवती पहले से एक-दूसरे को जानते थे। दोनों के बीच प्रेम संबंध होने की बात सामने आई है। इसी बीच युवती की अपने साथ काम करने वाले एक अन्य कर्मचारी से बढ़ती दोस्ती को लेकर युवक नाराज था। इसी बात से गुस्साए युवक ने मॉल पहुंचकर पहले कहासुनी की और फिर युवती के साथ मारपीट शुरू कर दी।
![]() |
| युवती पर थप्पड़ बरसाता चाकू लिए युवक |
वीडियो से खुला मामला
मारपीट के दौरान आरोपी आउटलेट के किचन में गया और वहां रखा चाकू हाथ में उठा लिया। इसके बाद उसने युवती को थप्पड़ मारे। मॉल में मौजूद एक व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस हरकत में आ गई और तत्काल जांच शुरू कर दी।
आरोपी गिरफ्तार
सहायक पुलिस आयुक्त इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच में घटना की पुष्टि हुई है। युवक और युवती पहले से एक-दूसरे को जानते हैं। युवती के साथ मारपीट के मामले में थाना इंदिरापुरम में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
विशेष: अपने से जुड़ी खबरों के लिए "मौन एक्सप्रेस" वॉट्सएप चैनल और फेसबुक पेज जरूर फॉलो करें। कमेंट बॉक्स में कमेंट कर अपने सुझाव अवश्य दें।
Assault Case
Crime Update
Ghaziabad news
Indirapuram Crime
Jaipuria Mall
Mall Incident
Police Action
Viral video
स्थान:
India
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें