राज एम्पायर में स्वतंत्रता दिवस पर खिला दिए बासी समोसे, बिगड़ी लोगों की तबीयत, मेंटेनेंस एजेंसी ने मानी गलती
विभु मिश्रा
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन की राज एम्पायर सोसाइटी में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के बाद बांटे गए जलपान को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। सोसाइटी के कुछ निवासियों ने मेंटेनेंस एजेंसी पर रेजिडेंट्स को बासी समोसे खिलाने की शिकायत की है। उनका आरोप है कि जलपान खाने के बाद कुछ लोगों की तबीयत बिगड़ गई। एस्टेट मैनेजर मेंटिनेंस ने भी गलती मानी है। उन्होंने हलवाई के खिलाफ पुलिस और फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट में शिकायत करने की बात कही है।
जलपान की गुणवत्ता पर सवाल
सोसायटी निवासी अनिल चौहान ने बताया कि 15 अगस्त को सोसाइटी में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मेंटेनेंस ऑफिस की ओर से निवासियों को समोसे और लड्डू वितरित किए गए थे। लोगों ने जब समोसे खाए तो कुछ लोगों ने शिकायत की कि उनमें से दुर्गंध आ रही थी। श्री चौहान ने बताया कि समोसा खाने से खुद उनकी पत्नी की तबियत खराब हो गई थी। जिसके बाद उन्होंने उन्हें भी उन समोसे और लड्डू को खाने से रोक दिया था।
![]() |
| रेजिडेंट की शिकायत और एजेंसी का स्वरोक्तकीकरण |
मच गया हड़कंप, प्रबंधन पर आरोप
इसके बाद जलपान की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे। कुछ निवासियों का कहना है कि समोसा खाने के बाद उनकी तबीयत खराब हुई। इस मामले को लेकर लोगों ने जैसे ही सोसायटी के वॉट्सअप ग्रुप पर मैसेज पोस्ट किया,सोसायटी में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी सोसाइटी के एस्टेट मैनेजर संतोष तिवारी से की गई। लोगों का कहना है कि शिकायत किए जाने के बाद भी अब तक प्रबंधन की ओर से इस मामले में कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया या संतोषजनक कार्रवाई की जानकारी नहीं दी गई है।
जांच कराने की मांग
निवासियों ने मांग की है कि जलपान की गुणवत्ता की जांच कराई जाए और खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने वाले विक्रेता या संबंधित व्यवस्था की जिम्मेदारी तय की जाए। उनका कहना है कि सोसाइटी के सामुदायिक कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं, ऐसे में खाने-पीने की सामग्री की गुणवत्ता और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाना जरूरी है।
एजेंसी ने मानी गलती
इस संबंध में जब सोसायटी के एस्टेट मैनेजर मेंटिनेंस संतोष तिवारी से बात की गई तो उन्होंने माना कि हलवाई ने उन्हें बासी खराब समोसे की सप्लाई की। इन्होंने बताया कि इस मामले में वो अब समोसे सप्लाई करने वाले हलवाई के खिलाफ पुलिस और फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट में शिकायत दर्ज कराएंगे। उन्होंने सोसायटी के लोगों से माफी की बात भी कही है।
विशेष: अपने से जुड़ी खबरों के लिए "मौन एक्सप्रेस" वॉट्सएप चैनल और फेसबुक पेज जरूर फॉलो करें। कमेंट बॉक्स में कमेंट कर अपने सुझाव अवश्य दें।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें