- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन की राजनगर रेजीडेंसी में शुक्रवार रात एक बेहद दुखद हादसा हो गया। डीडीपीएस संजयनगर में कक्षा 9 की छात्रा और दो दिन पहले सीबीएसई नेशनल रोप स्कीपिंग में दो स्वर्ण पदक जीतने वाली 14 वर्षीय प्राची राजपूत की 12वीं मंजिल से नीचे गिरकर मौत हो गई।
बालकनी से कपड़े उतारते वक्त हादसा
जी-टावर निवासी और सॉफ्टवेयर इंजीनियर सुरेश चंद की बेटी प्राची शुक्रवार रात करीब नौ बजे फ्लैट की बालकनी में सूखे कपड़े उतारने गई थी। कपड़े उतारते समय अचानक संतुलन बिगड़ने से वह सीधे 12वीं मंजिल से नीचे जा गिरी। तेज आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे सोसायटी के लोगों ने प्राची को नीचे गिरा देखा और तुरंत परिजनों को इसकी सूचना दी। परिजन उसे तत्काल संजय नगर स्थित यशोदा अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
दो दिन पहले ही लहराया था परचम
प्राची पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी अव्वल थी। उसने महज दो दिन पहले ही महाराष्ट्र के शिरडी में आयोजित सीबीएसई नेशनल रोप स्कीपिंग प्रतियोगिता की 'डबल डच पेयर फ्री स्टाइल' और 'डबल डच सिंगल फ्री स्टाइल' स्पर्धाओं में दो स्वर्ण पदक हासिल किए थे। प्रतियोगिता में ऐतिहासिक सफलता हासिल करने के बाद वह दो दिन पहले ही घर लौटी थी और परिवार उसकी इस उपलब्धि को लेकर बेहद खुश था।
![]() |
| एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद |
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना पर नंदग्राम थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि बालकनी से सूखे कपड़े उतारते समय संतुलन बिगड़ने से यह हादसा हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विशेष: अपने से जुड़ी खबरों के लिए "मौन एक्सप्रेस" वॉट्सएप चैनल और फेसबुक पेज जरूर फॉलो करें। कमेंट बॉक्स में कमेंट कर अपने सुझाव अवश्य दें। ब्लॉग का वॉट्सअप चैनल जरूर फॉलो करें।
CBSE Rope Skipping Champion
Ghaziabad Accident News
Ghaziabad news
National Gold Medalist Tragedy
Rajnagar Extension news
Rajnagar Residency Accident
स्थान:
India
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें