- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
विभु मिश्रा
गाजियाबाद। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर रिवर हाइट सोसाइटी में भक्ति और उत्सव का रंग देखने को मिला। सोसाइटी में सजे मंदिर और आकर्षक सजावट के बीच श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव में शामिल हुए। भजन-कीर्तन, मनमोहक झांकियों और भक्तों के उत्साह ने देर रात तक माहौल को कृष्णमय बनाए रखा।
मंत्री-विधायक भी पहुंचे
जन्माष्टमी समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री नरेंद्र कश्यप, विधायक संजीव शर्मा, पूर्व राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल और महानगर भाजपा अध्यक्ष मयंक गोयल समेत कई गणमान्य अतिथि पहुंचे। राहुल गोयल, पंकज भारद्वाज, चीफ वार्डन सिविल डिफेंस ललित जायसवाल, भारत त्यागी और नंदग्राम मंडल अध्यक्ष हेमंत त्यागी सहित अन्य अतिथियों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।
भजनों पर देर रात तक झूमे भक्त
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद दिल्ली से आए प्रसिद्ध कलाकारों ने देर रात तक भजनों की प्रस्तुति दी। भजनों की मधुर धुनों पर श्रद्धालु झूमते और नाचते नजर आए। राधा-कृष्ण, हनुमान जी, माता काली और अघोरी सहित विभिन्न झांकियों ने भी कार्यक्रम में आकर्षण जोड़ा। श्रीकृष्ण के जन्म की खुशी में पूरा परिसर भक्तिभाव से सराबोर रहा।
प्रसाद वितरण के साथ हुआ समापन
भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इसके साथ ही कार्यक्रम का समापन हुआ। इस दौरान सभी के सुख, शांति और तरक्की की मंगलकामना की गई।
विशेष: अपने से जुड़ी खबरों के लिए "मौन एक्सप्रेस" वॉट्सएप चैनल और फेसबुक पेज जरूर फॉलो करें। कमेंट बॉक्स में कमेंट कर अपने सुझाव अवश्य दें।
Bhajan Sandhya
Ghaziabad news
Ghaziabad Society
Janmashtami celebration
Krishna Birth Festival
Krishna Janmashtami
Krishna Jhanki
Rajnagar extension
River Heights Society
स्थान:
India
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें