- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन की राज एम्पायर सोसायटी में स्ट्रे डॉग्स की फीडिंग को लेकर चल रहा विवाद सोमवार को अचानक हिंसक हो गया। आरोप है कि फीडिंग का विरोध करने वाले एक निवासी पर बाहर से बुलाए गए युवकों ने हमला कर दिया और उसे घेरकर बेरहमी से पीटा। घटना के बाद सोसायटी में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों के पहुंचने पर घायल निवासी को हमलावरों से बचाया जा सका। इसके बाद रेजिडेंट्स ने मोरटा चौकी पहुंचकर पुलिस से शिकायत की।
फीडिंग को लेकर पुराना विवाद
बताया गया कि सोसायटी में किराए पर रहने वाला युवक और उसकी बहन लंबे समय से परिसर में स्ट्रे डॉग्स को फीडिंग कराते हैं। शिवम गुप्ता इसका कई बार विरोध कर चुके थे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले भी कहासुनी हो चुकी थी। आरोप है कि सोमवार को इसी विवाद ने गंभीर रूप ले लिया और किरायेदार युवक ने बाहर से कुछ युवकों को सोसायटी में बुला लिया।
घेरकर की गई मारपीट
आरोप है कि बाहर से आए युवकों ने सोसायटी परिसर में शिवम गुप्ता को घेर लिया और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। शिवम को बचाने के लिए सोसायटी के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने बीच-बचाव कर उन्हें हमलावरों के चंगुल से छुड़ाया। मारपीट में शिवम को चोटें आई हैं। घटना के बाद सोसायटी में काफी देर तक तनाव और आक्रोश का माहौल रहा। यह भी बताया जा रहा है कि आरोपी किरायेदार के पिता दिल्ली पुलिस में कार्यरत हैं।
मोरटा चौकी पहुंचकर शिकायत
घटना के बाद सोसायटी के रेजिडेंट्स मोरटा चौकी पहुंचे और पुलिस को पूरे मामले की शिकायत दी। रेजिडेंट्स ने आरोप लगाया कि आपसी विवाद को लेकर बाहर से युवकों को बुलाकर सोसायटी के भीतर हमला कराया गया। घटना के बाद लोगों में इस बात को लेकर भी नाराजगी है कि बाहरी लोग इतनी आसानी से सोसायटी परिसर के भीतर कैसे पहुंच गए।
सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
वारदात के बाद सोसायटी के रेजिडेंट्स में बिल्डर के खिलाफ भी बेहद नाराजगी है। उनका कहना है कि अभी सोसायटी की सभी व्यवस्थाएं बिल्डर के पास हैं। ऐसे में बाहर से आकर युवकों का सोसायटी के भीतर हमला करना सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल रहा है। रेजिडेंट्स का सवाल है कि सिक्योरिटी गार्ड्स के होते हुए भी इतनी संख्या में बाहरी तत्व सोसायटी में कैसे घुस गए। लोगों का कहना है कि मुख्य गेट पर पर्याप्त निगरानी होती तो बाहरी युवकों की इस तरह एंट्री पर सवाल ही नहीं उठता।
![]() |
| एसीपी जियाउद्दीन अहमद |
एसीपी ने जांच की कही बात
मामले में एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद का कहना है कि पुलिस को शिकायत मिली है और मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विशेष: अपने से जुड़ी खबरों के लिए "मौन एक्सप्रेस" वॉट्सएप चैनल और फेसबुक पेज जरूर फॉलो करें। कमेंट बॉक्स में कमेंट कर अपने सुझाव अवश्य दें।
Ghaziabad Crime News
Morata Police Complaint
Nandgram Police Action
Raj Empire Society
Resident Safety Concern
Shivam Gupta Attack
Society Security Issue
Stray Dogs Feeding
स्थान:
India
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें