कुछ सेकंड में दिया वारदात को अंजाम
कंपनी के बाहर एसी का आउटडोर यूनिट लगा हुआ था। इसी दौरान दो युवक वहां पहुंचे। दोनों ने आसपास की स्थिति देखी और इसके बाद एसी के आउटडोर यूनिट को खोलना शुरू कर दिया। कुछ ही सेकंड में यूनिट खोलकर दोनों उसे लेकर वहां से निकल गए। चोरी के दौरान उनकी गतिविधियां सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गईं।
कैमरे में दिखे दोनों चोर
चोरी की जानकारी मिलने के बाद कंपनी की ओर से सीसीटीवी फुटेज देखी गई। इसमें दो चोर एसी का आउटडोर यूनिट खोलकर ले जाते दिखाई दे रहे हैं। फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। आसपास के अन्य कैमरों की रिकॉर्डिंग भी खंगाली जा रही है, जिससे उनके आने और जाने के रास्ते का पता लगाया जा सके।
मालिक ने पुलिस से की शिकायत
कंपनी मालिक मुकुल चौधरी ने मुरादनगर कोतवाली में शिकायत देकर चोरी की जानकारी दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर हुई वारदात को लेकर भी पुलिस आसपास की गतिविधियों की जानकारी जुटा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें