ब्रेव हार्ट AOA चुनाव में टीम एलिवेट का दबदबा, दस में से सात पर दर्ज की जीत, लविश को मिले सबसे ज्यादा वोट
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन की ब्रेव हार्ट सोसायटी में एओए चुनाव का फैसला इस बार चौंकाने वाला रहा। पूरा रिजल्ट किसी एक पैनल के पक्ष में नहीं गया। लेकिन चुनाव में टीम एलिवेट ने बानी मार ली। उसके दस में से सात प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। सात टावरों के निवासियों ने टीम प्रोग्रेसिव के मुकाबले इस बार टीम एलिवेट पर ज्यादा भरोसा जताया। जबकि टीम प्रोग्रेसिव के दस में से तीन ही प्रत्याशी जीत सके। सबसे अधिक 333.2 वेटेड वोट एओए के पूर्व अध्यक्ष और टीम प्रोग्रेसिव के लविश त्यागी को मिले, जबकि अमर सिंह मामूली अंतर से दूसरे स्थान पर रहे।
लविश फिर सबसे आगे
वेटेड वोट टैल में लविश त्यागी 333.2 अंक के साथ सबसे आगे रहे। अमर सिंह को 333.1, श्रेयस त्यागी को 323.4 और नरेश पाल को 322.0 वेटेड वोट मिले। इसके बाद मोहन सिंह ने 296.7, अनिल कुमार ने 293.7, अमित शर्मा ने 285.4 और कविता त्यागी ने 282.4 अंक हासिल किए। विमल चौहान को 279.6 और सुरेंद्र पाल वर्मा को 279.2 वेटेड वोट मिले। वहीं सामाजिक कार्यकर्ता और सोसायटी निवासी निर्दलीय प्रत्याशी दीपांशु मित्तल शीर्ष विजेताओं में जगह नहीं बना सके।
दोनों गुटों को हिस्सेदारी
चुनाव में टीम प्रोग्रेसिव से लविश त्यागी, अमर सिंह, सुमित त्यागी, विमल चौहान, जतिन सचदेवा, राहुल त्यागी, सौरभ त्यागी, आदित्य कुमार, जितेंद्र उपाध्याय और शत्रुंजय प्रताप सिंह तोमर मैदान में थे। टीम एलिवेट की ओर से श्रेयस त्यागी, नरेश पाल, अमित शर्मा, कविता त्यागी, सुरेंद्र पाल, मधु ढींगरा, संदीप कुमार, ज्ञानेंद्र श्रीवास्तव, अनिल जसवाल और एमएस राणा ने चुनाव लड़ा।
अब साझा बोर्ड की चुनौती
चुनावी नतीजों से साफ कर दिया है कि इस बार निवासियों ने टीम एलिवेट को सत्ता संभालने का मौका दिया है। ऐसे में नई एओए के सामने अलग-अलग विचारों वाले सदस्यों के बीच तालमेल बनाकर सोसायटी के काम आगे बढ़ाने की चुनौती होगी। खास बात यह है कि लविश त्यागी का शीर्ष स्थान पर लौटना सोसायटी की राजनीति में उनके द्वारा किए गए कामों के प्रभाव के बरकरार रहने का संकेत माना जा रहा है।
विशेष: अपने से जुड़ी खबरों के लिए "मौन एक्सप्रेस" वॉट्सएप चैनल और फेसबुक पेज जरूर फॉलो करें। कमेंट बॉक्स में कमेंट कर अपने सुझाव अवश्य दें। ब्लॉग का वॉट्सअप चैनल जरूर फॉलो करें।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें