इंद्रप्रस्थ बिजनेस स्कूल ने गाजियाबाद में हासिल किया पहला स्थान, यूपी में नौवीं रैंक

विभु मिश्रा 
गाजियाबाद। साहिबाबाद स्थित इंद्रप्रस्थ बिजनेस स्कूल ने प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में अपनी पहचान मजबूत करते हुए बीटी-एमडीआरए बिजनेस स्कूल रैंकिंग 2026 में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। संस्थान को उत्तर प्रदेश में नौवां और गाजियाबाद में पहला स्थान मिला है। यह रैंकिंग डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) के स्वायत्त और संबद्ध महाविद्यालयों की श्रेणी में जारी की गई है।

सामूहिक प्रयासों का परिणाम

संस्थान की इस उपलब्धि पर उपाध्यक्ष पुनीत अग्रवाल ने प्रसन्नता जताई। उन्होंने कहा कि यह सफलता संस्थान के सदस्यों के साझा प्रयासों, समर्पण और निरंतर सहयोग का परिणाम है। उन्होंने शैक्षणिक गुणवत्ता बनाए रखने और प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

विद्यार्थियों के विकास पर जोर

संस्थान के शैक्षणिक अधिष्ठाता डॉ. अमित जैन ने गुणवत्तापूर्ण प्रबंधन शिक्षा के साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता देने की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने विद्यार्थियों को व्यावसायिक क्षेत्र की भावी चुनौतियों के लिए तैयार करने और उनमें जरूरी कौशल विकसित करने पर जोर दिया। संस्थान के मुताबिक भविष्य में भी शिक्षा के उच्च मानकों को बनाए रखने के साथ विद्यार्थियों में ज्ञान, कौशल और नेतृत्व क्षमता विकसित करने के प्रयास जारी रहेंगे।

विशेष: अपने से जुड़ी खबरों के लिए "मौन एक्सप्रेस" वॉट्सएप चैनल और फेसबुक पेज जरूर फॉलो करें। कमेंट बॉक्स में कमेंट कर अपने सुझाव अवश्य दें। ब्लॉग का वॉट्सअप चैनल जरूर फॉलो करें।

टिप्पणियाँ