फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में गाजियाबाद की डॉ. मीनाक्षी वर्मा को अंतरराष्ट्रीय सम्मान, जीता गोल्ड मेडल

विभु मिश्रा 
गाजियाबाद। फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए गाजियाबाद की डॉ. मीनाक्षी वर्मा को अंतरराष्ट्रीय मंच पर सम्मानित किया गया। नई दिल्ली के यशोभूमि में आयोजित वर्ल्ड फिजियोथेरेपी एशिया वेस्ट पैसिफिक रीजनल कॉन्फ्रेंस-2026 में उन्हें गोल्ड मेडल और स्मृति चिह्न प्रदान किया गया। सम्मेलन में 10 हजार से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया था।

आयोजन में निभाई जिम्मेदारी

डॉ. मीनाक्षी वर्मा आईएपी गाजियाबाद ब्रांच की ट्रेजरर हैं। सम्मेलन के आयोजन में वह आयोजन टीम की सदस्य रहीं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से जुड़ी टीम में भी सक्रिय भूमिका निभाई। उनके योगदान और काम के प्रति समर्पण को देखते हुए सम्मेलन के दौरान उन्हें गोल्ड मेडल और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

यूपी की टीम ने मारी बाजी

सम्मेलन में आयोजित ग्लोबल परेड में उत्तर प्रदेश की टीम ने पहला स्थान हासिल किया। डॉ. मीनाक्षी वर्मा भी इस टीम का हिस्सा थीं। टीम ने परेड में भारतीय संस्कृति और उत्तर प्रदेश की समृद्ध विरासत को प्रस्तुत किया। सम्मेलन में 10 हजार से अधिक पंजीकरण होने की उपलब्धि लंदन वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी दर्ज की गई।

इन लोगों ने किया सम्मानित

डॉ. मीनाक्षी वर्मा को मिस किर्स्टन डेवि, प्रेसिडेंट एवं एग्जीक्यूटिव चेयर, फिजियोथेरेपी, न्यूजीलैंड, के साथ डॉ. विनोद कौशिक और डॉ. हेता पटेल समेत आयोजन टीम के प्रमुख सदस्यों ने सम्मानित किया। सम्मान मिलने के बाद डॉ. मीनाक्षी वर्मा ने इसे अपने लिए गौरवपूर्ण और यादगार क्षण बताया। उन्होंने आईएपी प्रेसिडेंट डॉ. संजीव झा, आईएपी ट्रेजरर एवं आईएपीडब्ल्यूसी नेशनल हेड डॉ. रुचि वार्ष्णेय, डॉ. हेता पटेल, डॉ. विनोद कौशिक और पूरी आयोजन टीम का आभार जताया।
विशेष: अपने से जुड़ी खबरों के लिए "मौन एक्सप्रेस" वॉट्सएप चैनल और फेसबुक पेज जरूर फॉलो करें। कमेंट बॉक्स में कमेंट कर अपने सुझाव अवश्य दें। ब्लॉग का वॉट्सअप चैनल जरूर फॉलो करें।

टिप्पणियाँ