गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन में सीएनजी भरवाने को लेकर हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया। पंप पर मौजूद कुछ युवकों ने एक ऑटो चालक को घेर लिया और उसके साथ मारपीट की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है।
गैस भरवाने को लेकर कहासुनी
मामला नंदग्राम थाना क्षेत्र में राजनगर एक्सटेंशन स्थित सीएनजी पंप का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, ऑटो में गैस भरवाने के दौरान चालक और कुछ युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ था। देखते ही देखते कहासुनी बढ़ गई और मामला हाथापाई तक पहुंच गया।
चालक को घेरकर पीटा
आरोप है कि विवाद बढ़ने पर चार से पांच युवकों ने ऑटो चालक को घेर लिया और उसके साथ लात-घूंसों से मारपीट की। अचानक हुए इस घटनाक्रम से पंप पर मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराने का प्रयास किया।
पुलिस का जानकारी से इंकार
इस संबंध में पुलिस ने ऐसी किसी घटना की जानकारी होने से इनकार किया है। पुलिस का कहना है कि यदि पीड़ित ऑटो चालक की ओर से शिकायत दी जाती है तो मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विशेष: अपने से जुड़ी खबरों के लिए "मौन एक्सप्रेस" वॉट्सएप चैनल और फेसबुक पेज जरूर फॉलो करें। कमेंट बॉक्स में कमेंट कर अपने सुझाव अवश्य दें। ब्लॉग का वॉट्सअप चैनल जरूर फॉलो करें।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें