- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
गाजियाबाद। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से सफर करने वाले वाहन चालक आज घर से निकलने से पहले अपना रूट जरूर देख लें। कैनाल ब्रिज पर मरम्मत कार्य के चलते 15 से 20 अक्टूबर तक रोजाना सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक गाजीपुर जाने वाला मार्ग बंद रहेगा। इस दौरान वाहन चालकों को वैकल्पिक रास्तों से गुजरना होगा।
यूपी गेट के पास बंद रहेगा मार्ग
यातायात पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद के अनुसार, यूपी गेट एलिवेटेड रोड के उतरने वाले हिस्से के पास DME के नीचे से गाजीपुर की ओर जाने वाले मार्ग पर निर्धारित समय के दौरान वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। मरम्मत कार्य के चलते लागू इस व्यवस्था को ध्यान में रखकर वाहन चालकों को अपने सफर की योजना बनानी होगी।
गाजीपुर जाने का नया रूट
इंदिरापुरम और कैनाल रोड से गाजीपुर जाने वाले वाहन चालकों को बंद मार्ग के बजाय बाईं ओर मुड़कर गौड़ ग्रीन के रास्ते जाना होगा। यातायात पुलिस ने इस रास्ते को वैकल्पिक मार्ग के रूप में निर्धारित किया है। ऐसे में वाहन चालक पहले से नए रूट की जानकारी लेकर निकलें, जिससे रास्ते में अनावश्यक परेशानी न हो।
दिल्ली जाने वाले ध्यान दें
कैनाल रोड से तीन-चार की पुलिया होकर दिल्ली जाने वाले वाहन मैक्स रेड लाइट से होते हुए यूपी गेट के रास्ते जा सकेंगे। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से निर्धारित डायवर्जन का पालन करने और यात्रा के दौरान वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की अपील की है।
विशेष: अपने से जुड़ी खबरों के लिए "मौन एक्सप्रेस" वॉट्सएप चैनल और फेसबुक पेज जरूर फॉलो करें। कमेंट बॉक्स में कमेंट कर अपने सुझाव अवश्य दें। ब्लॉग का वॉट्सअप चैनल जरूर फॉलो करें।
Delhi Meerut Expressway
DME Canal Bridge
Ghaziabad news
Ghaziabad Traffic News
Ghaziabad Traffic Update
Traffic Diversion
UP Gate
स्थान:
India
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें