राजनगर एक्सटेंशन: ठग बिल्डर भाइयों पर पुलिस का कसा शिकंजा, दो नए मुकदमे दर्ज

विभु मिश्रा 
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन में स्टार रामेश्वरम सोसाइटी के बिल्डरों ने मासूम खरीदारों के साथ बड़ा विश्वासघात किया है। गोल्डी और नितिन गुप्ता नामक दो बिल्डर भाइयों पर एक ही फ्लैट को कई लोगों को बेचने और बुजुर्गों को संपत्ति के नाम पर ठगने के गंभीर आरोप लगे हैं, जिसके बाद नंदग्राम पुलिस ने उन पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।

लगातार दर्ज हुए मुकदमे

​बिल्डर गोल्डी और नितिन गुप्ता की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। नंदग्राम थाने में उनके खिलाफ जालसाजी की एफआईआर की झड़ी लग गई है। गुरुवार को दर्ज मामले के बाद अब दो और नई शिकायतें सामने आई हैं, जिससे बिल्डर भाइयों के खिलाफ पुलिसिया कार्रवाई तेज हो गई है।

एक फ्लैट दो खरीदार

​ठगी का तरीका बेहद शातिर था। मीनाक्षी पांडे और पर्व मुद्गल की शिकायतों के अनुसार, बिल्डरों ने एक ही फ्लोर पर स्थित फ्लैट्स को दो अलग-अलग लोगों को बेचकर पैसे हड़प लिए। दस्तावेजी हेरफेर के जरिए खरीदारों को अंधेरे में रखा गया और एक ही संपत्ति पर दो दावेदार खड़े कर दिए गए।

बुजुर्गों के साथ धोखाधड़ी

​बिल्डरों ने न केवल फ्लैट बेचे, बल्कि बुजुर्गों को भी अपना शिकार बनाया। एक पीड़ित बुजुर्ग के फ्लैट को बिल्डर ने खुद ही किराए पर चढ़ा दिया और कुछ समय बाद किराया देना भी बंद कर दिया। अब वह बुजुर्ग न तो अपने घर में रह पा रहा है और न ही उसे कोई आर्थिक लाभ मिल रहा है।
विशेष: रोचक और अपने से जुड़ी खबरों के लिए "मौन एक्सप्रेस" वॉट्सएप चैनल और फेसबुक पेज जरूर फॉलो करें।

टिप्पणियाँ