- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
गाजियाबाद। दिल्ली से सटे गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात डबल मर्डर से सनसनी फैल गई। एक ढाबे पर हुए विवाद में दो युवकों की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। वारदात को अंजाम देने वाले तीन युवकों के नाम सामने आए हैं।
खाने और पैसे के विवाद में वारदात
पुलिस के मुताबिक वारदात देर रात करीब साढ़े दस बज अंबेडकर गेट के पास स्थित वैष्णो ढाबे पर हुई। यहां दो पक्ष खाना खा रहे थे। इसी दौरान खाने में देरी और फिर पैसों को लेकर इनमें विवाद हो गया। दोनों ने शराब पी हुई थी। थोड़ी देर में विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने श्रीपाल (25), सत्यम (26) और अनुराग पर चाकुओं से हमला बोल दिया। जिसमें चाकू लगने से तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से पैदल ही भाग गए।इस दौरान ढाबे पर अफरातफरी और भगदड़ मच गई।
![]() |
| वारदात की जानकारी देते डीसीपी ट्रांस हिंडन निमिष पाटिल |
दो की मौत, एक घायल
वहां मौजूद लोगों ने तुरंत वारदात की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही डीसीपी ट्रांस हिंडन निमिष पाटिल, एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव और खोदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। डीसीपी निमिष पाटिल ने बताया कि अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने सत्यम और श्रीपाल को मृत घोषित कर दिया जबकि अनुराग की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हत्यारों की हुई पहचान
उन्होंने बताया कि वारदात की जांच शुरू कर दी गई है। शुरुआती जांच में तीन नाम सूरज, राजन और विशेष नाम सामने आए हैं जिन्होंने इस डबल मर्डर को अंजाम दिया। आरोपियों की तलाश के लिए टीमें लगा दी गई हैं। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विशेष: रोचक और अपने से जुड़ी खबरों के लिए "मौन एक्सप्रेस" वॉट्सएप चैनल और फेसबुक पेज जरूर फॉलो करें।
DCP Trans Hindon Nimish Patil
Double Murder
Ghaziabad Crime News
Ghaziabad news
Ghaziabad Police
Ghaziabad police investigation
Injured
स्थान:
India
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें