महानगर अध्यक्ष के आवास पर पहुंचे डिप्टी सीएम केशव मौर्य का हुआ भव्य स्वागत, भेंट किया गायत्री मंत्र

डिप्टी सीएम को गायत्री महामंत्र भेंट करते अजीत चौधरी
विभु मिश्रा 
गाजियाबाद। ​श्री मंगलमय परिवार की ओर से आयोजित राम कथा में शामिल होने के लिए रविवार को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य गाजियाबाद आए। जिसके बाद वो महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के आशिक नगर स्थित आवास पर पहुंचे। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

नेताओं ने किया अभिनंदन

​महानगर अध्यक्ष के आवास पर दीपक बंसल, अजीत चौधरी और आकाश जिंदल ने उपमुख्यमंत्री की अगवानी की। इन तीनों ने मिलकर केशव प्रसाद मौर्य को गायत्री महामंत्र का स्वरूप भेंट कर उनका सम्मान किया। इस दौरान राम कथा के आयोजन को लेकर संक्षिप्त चर्चा भी हुई।
राम कथा में विचार रखते केशव प्रसाद मौर्य

मयंक गोयल के यहाँ संवाद

​उपमुख्यमंत्री का ने मयंक गोयल के निवास पर महानगर संगठन के पदाधिकारियों के साथ क्षेत्रीय विषयों पर भी बात की। इस अनौपचारिक बैठक में स्थानीय राजनीति और सामाजिक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया गया।

भक्ति और संगठन पर चर्चा

​राम कथा के आयोजन से क्षेत्र में बने सकारात्मक माहौल की उपमुख्यमंत्री ने सराहना की। इस मौके पर भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में उपमुख्यमंत्री ने सभी का आभार जताया और संगठन को और मजबूत करने का आह्वान किया।
विशेष: रोचक और अपने से जुड़ी खबरों के लिए "मौन एक्सप्रेस" वॉट्सएप चैनल और फेसबुक पेज जरूर फॉलो करें।



टिप्पणियाँ