- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
गाजियाबाद। हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी ने घोषणा की है कि वह सीमा हैदर को 31000 रुपए देकर सम्मानित करेंगे। हाल ही में सीमा हैदर ने अपने पति सचिन मीणा से दूसरे बच्चे को जन्म दिया है। कुल मिलाकर वह अब तक छह बच्चों की मां बन चुकी है।
पहले भी की थी घोषणा
पिंकी चौधरी ने कुछ दिन पहले ही सार्वजनिक रूप से कहा था कि यदि किसी हिन्दू परिवार में चौथा बच्चा होता है तो उन्हें 21000 और पांचवा बच्चा होने पर 31000 रुपए देकर सम्मानित किया जाएगा। अब उन्होंने कहा है कि वह अपने इसी ऐलान के तहत सीमा हैदर को 31000 देकर सम्मानित करेंगे।
![]() |
| घोषणा करते पिंकी चौधरी |
सनातन अपनाने की बात
पिंकी चौधरी का कहना है की सीमा हैदर अपने बच्चों के साथ पाकिस्तान छोड़कर भारत आईं और उन्होंने सनातन धर्म को अपनाया। उन्होंने कहा कि सीमा हैदर मांग में सिंदूर लगाती हैं, माथे पर बिंदी लगाती हैं और हिंदू रीति रिवाज का पूरी तरह पालन कर रही हैं।
हिंदू परिवारों से अपील
पिंकी चौधरी ने बयान में कहा कि आज के हिंदू परिवारों में परंपराएं कमजोर पड़ रही हैं, जबकि सीमा हैदर ने यहां आकर हिंदू संस्कृति को अपनाया है। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज की बहन-बेटियों को अपनी संस्कृति और परंपराओं को बनाए रखना चाहिए। उन्होंने साफ किया कि सम्मान राशि जल्दी सीमा हैदर को दी जाएगी।
विशेष: अपने से जुड़ी खबरों के लिए "मौन एक्सप्रेस" वॉट्सएप चैनल और फेसबुक पेज जरूर फॉलो करें। कमेंट बॉक्स में कमेंट कर अपने सुझाव दें।
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें