- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
गाजियाबाद। इंदिरापुरम की विधायक कॉलोनी में इन दिनों नलों से आ रहा दूषित और बदबूदार पानी लोगों की चिंता का कारण बना हुआ है। कई घरों में मटमैला पानी सप्लाई होने के बाद बच्चों और बुजुर्गों में डायरिया, उल्टी, बुखार और त्वचा संबंधी एलर्जी की शिकायतें सामने आई हैं। कॉलोनी की आरडब्ल्यूए ने इसे गंभीर मामला बताते हुए संबंधित विभाग को लिखित शिकायत भेजी है।
सप्लाई पर उठे सवाल
स्थानीय निवासियों के अनुसार पिछले कुछ दिनों से पानी का रंग और गंध सामान्य नहीं है। टंकी भरने के बाद नीचे गंदगी जमती दिख रही है। कुछ लोगों ने आशंका जताई है कि पाइपलाइन में कहीं से दूषित पानी मिल रहा है। एहतियातन कई परिवार अब पीने का पानी खरीद रहे हैं या उबालकर इस्तेमाल कर रहे हैं।
सेहत पर दिखने लगा असर
कॉलोनी में खासकर बच्चों में पेट संबंधी शिकायतें बढ़ी हैं। डायरिया और उल्टी के मामले सामने आए हैं, जबकि बुजुर्गों में बुखार और कमजोरी की समस्या देखी गई। कुछ घरों में त्वचा पर खुजली और लाल दाने जैसी एलर्जी भी हुई है। डॉक्टरों ने साफ पानी पीने और सावधानी बरतने की सलाह दी है।
आरडब्ल्यूए ने दी शिकायत
आरडब्ल्यूए अध्यक्ष अनुपम शुक्ला ने बताया कि समस्या को लेकर नगर निगम को लिखित शिकायत भेजी गई है। उनके मुताबिक कई घरों से बीमारी की सूचना मिली है। पानी की गुणवत्ता की जांच कराई जानी चाहिए और जब तक स्थिति सामान्य न हो, साफ पेयजल की वैकल्पिक व्यवस्था की जाए।” उन्होंने कहा कि यह मामला सीधे लोगों के स्वास्थ्य से जुड़ा है और इसमें देरी नहीं होनी चाहिए।
जल्द कार्रवाई की मांग
कॉलोनीवासियों का कहना है कि दूषित पानी की सप्लाई तुरंत रोकी जाए, सैंपल लेकर जांच कराई जाए और जरूरत पड़ने पर टैंकर से साफ पानी उपलब्ध कराया जाए। लोगों की मांग है कि समस्या का स्थायी समाधान निकाला जाए, ताकि आगे किसी बड़े खतरे की आशंका न रहे।
विशेष: रोचक और अपने से जुड़ी खबरों के लिए "मौन एक्सप्रेस" वॉट्सएप चैनल और फेसबुक पेज जरूर फॉलो करें।
Diarrhea Cases
Dirty Water
Ghaziabad news
health risk
RWA complaint
Skin Allergy
Vidhayak Colony
Water Crisis
स्थान:
India
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें