- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
गाजियाबाद। इंदिरापुरम में देर रात चाय की चुस्कियों के बीच अचानक ऐसा बवाल हुआ कि आसपास खड़े लोग भी सन्न रह गए। साया गोल्ड सोसायटी के पास दो युवतियों के बीच शुरू हुई बहस कुछ ही मिनटों में सड़क पर मारपीट में बदल गई। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
पहले बहस, फिर हाथापाई
मामला वैभव खंड स्थित पांडे चाय वाले की दुकान का बताया जा रहा है। देर रात यहां हमेशा की तरह युवाओं की भीड़ लगी थी। इसी दौरान दो युवतियों के बीच किसी बात पर तकरार शुरू हुई। आवाज ऊंची हुई, गाली-गलौज हुई और देखते ही देखते दोनों एक-दूसरे के बाल पकड़कर सड़क किनारे भिड़ गईं।
![]() |
| युवतियों को छुड़ाते उनके साथी |
तमाशबीन बनी भीड़
हंगामे के दौरान आसपास मौजूद लोग पहले समझ ही नहीं पाए कि क्या हो रहा है। कुछ ने छुड़ाने की कोशिश की, लेकिन ज्यादातर लोग मोबाइल निकालकर वीडियो बनाते नजर आए। यही वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर हो रहा है और इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।
देर रात जुटती है भीड़
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह चाय की टपरी रात में युवाओं का अड्डा बनी रहती है। देर तक भीड़ और शोर-शराबे के कारण कई बार विवाद की स्थिति बन जाती है। फिलहाल पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
विशेष: अपने से जुड़ी खबरों के लिए "मौन एक्सप्रेस" वॉट्सएप चैनल और फेसबुक पेज जरूर फॉलो करें। कमेंट बॉक्स में जाकर खबर पर अपने सुझाव अवश्य दें।
स्थान:
India
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें